लाइव न्यूज़ :

यूनिकॉर्न स्टार्टअप उड़ान ने 180 कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता, बताई ये वजह

By अनिल शर्मा | Updated: June 28, 2022 12:03 IST

फ्लिपकार्ट के तीन पूर्व अधिकारियों - वैभव गुप्ता, आमोद मालवीय और सुजीत कुमार द्वारा 2016 में स्थापित - कंपनी का लाइफ स्टाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, घर और रसोई, स्टेपल, फल और सब्जियां, एफएमसीजी, फार्मा, खिलौने सहित श्रेणियों में परिचालन करती है।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी के प्रवक्ता वैभव गुप्ता ने कहा कि हमने अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं कंपनी ने हाल में $275 मिलियन जुटाए थे और उसकी 2023 में आईपीओ लाने की योजना है

बेंगलुरुः बी2बी ई-कॉमर्स यूनिकॉर्न स्टार्टअप उड़ान ने लागत कम करने का हवाला देते हुए कथित तौर पर अपने 180 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। यह कर्मचारियों की संख्या का लगभग 4-5 प्रतिशत है। छंटनी से पहले कंपनी के कर्मचारियों की संख्या करीब 4,000 थी।

कंपनी के प्रवक्ता वैभव गुप्ता ने कहा, "हमने अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं। प्रवक्ता ने कहा कि हालांकि, दक्षता बढ़ाने की कवायद के परिणामस्वरूप सिस्टम में कुछ अतिरेक भी हुए हैं, कुछ भूमिकाओं की अब आवश्यकता नहीं है। कंपनी ने हाल में $275 मिलियन जुटाए थे और उसकी 2023 में आईपीओ लाने की योजना है। 

उड़ान ने आखिरी बार जनवरी 2020 में इक्विटी फंडिंग जुटाई थी, जब इसका मूल्य 3.1 बिलियन डॉलर था। इसके निवेशकों में डीएसटी ग्लोबल, लाइटस्पीड वेंचर पार्टनर्स और जीजीवी कैपिटल शामिल हैं।

फ्लिपकार्ट के तीन पूर्व अधिकारियों - वैभव गुप्ता, आमोद मालवीय और सुजीत कुमार द्वारा 2016 में स्थापित - कंपनी का लाइफ स्टाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, घर और रसोई, स्टेपल, फल और सब्जियां, एफएमसीजी, फार्मा, खिलौने सहित श्रेणियों में परिचालन करती है। बता दें, अन्य ई-कॉमर्स की तुलना में उड़ान का मूल्यांकन 2019 में $ 2.8 बिलियन से बढ़कर जनवरी 2021 में $ 3 बिलियन हुआ था। कंपनी के प्रवक्ता वैभव गुप्ता, जो पिछले साल सीईओ बने थे, ने हाल ही में कहा था कि उड़ान का लक्ष्य मई 2023 तक सार्वजनिक होना है।

 

टॅग्स :उड़ानहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

भारतदुनिया में हिंदी का विस्तृत हो रहा आकाश 

भारतहिंदी पत्रकारिता का जन्म प्रतिरोध की कोख से हुआ है

भारतहिंदी पत्रकारिता: अभी दिल्ली दूर है

भारतडिजिटल युग में दुनिया में निरंतर बढ़ रहा हिंदी का प्रभाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी