लाइव न्यूज़ :

किसान रेल के जरिये 2.7 लाख टन फल, सब्जियों का परिवहन, 60 मार्गों पर परिचालन शुरू

By भाषा | Updated: June 23, 2021 22:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जून किसान-रेल अब तक 60 मार्गों पर शुरू की जा चुकी है जिसमें 2.7 लाख टन कृषि उत्पादों को देश के एक स्थान से दूसरे स्थान तक भेजा गया। भारतीय रेल ने बुधवार को यह जानकारी दी।

केन्द्रीय बजट 2020-21 में की घोषणा के तहत देश में किसान रेलगाड़ियां चलाई गईं। इनको चलाने का मकसद फलों, सब्जियों, मांस, अंडे, चिकन, मछली और डेयरी उत्पादों को उनके उत्पादन अथवा अधिकता वाले स्थानों से खपत वाले दूसरे अथवा कमी वाले इलाकों में भेजना है।

भारतीय रेल ने जारी एक वक्तव्य में कहा है, ‘‘किसान रेल कृषि क्षेत्र में आय बढ़ाने की सरकार की योजना का अभिन्न हिस्सा है। रेलवे के देशव्यापी नेटवर्क के जरिये कृषि उतपादों के परिवहन को प्रोत्साहन दिया जाता है। इससे किसानों को देश के व्यापक बाजारों तक पहुंच उपलब्ध होती हे। किसान रेल अब तक 2.7लाख टन ऐसे सामानों का परिवहन कर चुकी है। वहीं अब तक 60 मार्गों पर किसान रेल चलाई गई है।’’

किसान रेल के जरिये फल, सब्जियों, मछली, अंडा, मांस आदि के परिवहन पर किसानों को भाड़े में 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है। शेष भाड़े का बोझ खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय फल एवं सब्जियों के परिवहन में ‘आपरेशन ग्रींस -- टॉप टू टोटल’ योजना के तहत वहन करती है।

किसान रेल में माल की न्यूनतम मात्रा को लेकर कोई सीमा तय नहीं की गई है। इससे छोटे और सीमांत किसान भी बड़े बाजार तक अपना माल पहुंचा सकते हैं।

किसान रेल के तहत पहली रेलगाड़ी -- महाराष्ट्र के देवलाली और बिहार के दानापुर - के बीच चलाई गई। रेलमंत्री पीयूष गोयल और कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने सात अगस्त 2020 को इसकी शुरुआत की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम