लाइव न्यूज़ :

टॉय सेक्टर में मेक इन इंडिया का जबरदस्त परिणाम, आयात में आई 70 फीसदी की कमी, निर्यात में 61 प्रतिशत का उछाल

By रुस्तम राणा | Updated: July 5, 2022 20:24 IST

मंगलवार को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि पिछले तीन वर्षों में खिलौनों के आयात में 70% की कमी और निर्यात में 61% की वृद्धि हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में खिलौनों का आयात 2018-19 में 304 मिलियन डॉलर से घटकर 2021-22 में पहुंचा 36 मिलियन डॉलरनिर्यात 2018-19 में 109 मिलियन डॉलर से बढ़कर 2021-22 में हुआ 177 मिलियन डॉलर

नई दिल्ली: केंद्र के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट 'मेक इन इंडिया' का बड़ा सकारात्मक प्रभाव टॉय सेक्टर में देखा गया है। मंगलवार को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि पिछले तीन वर्षों में खिलौनों के आयात में 70% की कमी और निर्यात में 61% की वृद्धि हुई है। मंत्रालय ने कहा कि मेक इन इंडिया से इस क्षेत्र के लिए सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए हैं।

वाणिज्य मंत्रालय ने टॉय बिज ने छोटे, मध्यम और बड़े उद्यमों द्वारा घरेलू स्तर पर निर्मित 'मेड इन इंडिया' उत्पाद के साथ 96 प्रदर्शकों को आकर्षित किया। वहीं उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग के अतिरिक्त सचिव अनिल अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद खिलौना क्षेत्र में सरकार के हस्तक्षेप से उद्योग को मदद मिली है। 

दिल्ली के प्रगति मैदान में लगे टॉय फेयर में अग्रवाल ने संवाददाताओं से कहा कि उनके राजस्व में वृद्धि हुई है, लेकिन एक यूनिकॉर्न बनने के लिए (जिन कंपनियों का मूल्यांकन 1 बिलियन अमरीकी डालर से अधिक है), उद्योग को दूसरे स्तर तक पहुंचना होगा। उन्हें क्षमता निर्माण के अलावा अपने प्रबंधन में व्यावसायिकता लाने की जरूरत है।"

मेले का आयोजन कोविड के कारण तीन साल के अंतराल के बाद किया गया था। भारत में बने खिलौनों के प्रदर्शन के 96 स्टॉल थे। स्थानीय विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए फरवरी, 2020 में खिलौनों पर मूल सीमा शुल्क (बीसीडी) 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया गया।

सरकार ने फरवरी 2020 में खिलौने (गुणवत्ता नियंत्रण) आदेश, 2020 जारी किए थे। इसके तहत, खिलौनों को प्रासंगिक भारतीय मानकों की आवश्यकताओं के अनुरूप होना चाहिए और लाइसेंस के तहत मानक चिह्न धारण करना चाहिए। यह घरेलू और विदेशी दोनों निर्माताओं पर लागू होता है जो भारत को अपने खिलौने निर्यात करने का इरादा रखते हैं।

अग्रवाल ने कहा कि भारत में खिलौनों का आयात 2018-19 में 304 मिलियन अमरीकी डॉलर से घटकर 2021-22 में 36 मिलियन अमरीकी डॉलर हो गया है। जबकि दूसरी ओर, निर्यात 2018-19 में 109 मिलियन अमरीकी डॉलर से बढ़कर 2021-22 में 177 मिलियन अमरीकी डॉलर हो गया है।

टॅग्स :Ministry of Commerce and IndustryCommerce Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारUS Tariff On India: रिसर्च कर रहे हैं और देख रहे?, अमेरिकी उच्चतम न्यायालय फैसले पर वाणिज्य मंत्रालय का बयान

कारोबारखुशखबरी! सरकार ने प्याज के निर्यात पर हटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, 20% निर्यात शुल्क लिया वापस; 1 अप्रैल से नियम लागू

स्वास्थ्यबोर्नविटा 'स्वास्थ्य पेय' नहीं, सरकार ने ई-कॉमर्स कंपनियों को जारी की एडवाइजरी, कंपनी से भी एक सप्ताह के भीतर जवाब देने को कहा गया

कारोबारअमेरिका को रास आया भारतीय आम का स्वाद, 2023-24 में भारत से 19 फीसदी ज्यादा आम हुआ निर्यात

कारोबारअक्टूबर में भारत के निर्यात में 4 फीसदी की बढ़त, 58.36 बिलियन अमरीकी डॉलर होने का अनुमान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम