लाइव न्यूज़ :

नहीं आ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई गिरावट, जानिए 28 अगस्त का रेट

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 28, 2018 09:01 IST

इंडियन ऑयल के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में एक रुपए का इजाफा हो गया है। वहीं, डीजल में 34 पैसे का इजाफा हुआ है।

Open in App

नई दिल्ली, 28 अगस्तः पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। मंगलवार (28 अगस्त) को कीमतें बढ़ने का सिलसिला एकबार फिर बढ़ गई। इंडियन ऑयल के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 32 पैसे का इजाफा हो गया है। वहीं, डीजल में 34 पैसे का इजाफा हुआ है। 28 अगस्त को दिल्ली में पेट्रोल 78.1 रुपये प्रति लीटर रहा। वहीं मुंबई में पेट्रोल 85.52 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसके अलावा दिल्ली में डीजल की कीमतें 69.66 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में डीजल 73.95  रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।पेट्रोल डीजल की कीमतों ने पिछले कई महीनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जानें 28 अगस्त को आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के भाव...

28 अगस्त 2018, पेट्रोल की कीमतेंः-

शहरमंगलवार की कीमत
दिल्ली78.1 रुपए
कोलकाता81.03  रुपए
मुंबई85.52 रुपए
चेन्नई81.14  रुपए

चार महानगरों में 28 अगस्त को डीजल की कीमत:-

दिल्ली69.66 रुपए
कोलकाता72.5 रुपए
मुंबई73.95 रुपए
चेन्नई

 73.59 रुपए

* ये रेट 28 अगस्त 2018 को सुबह 6 बजे से लागू हैं। भारत के सभी छोटे से छोटे शहर का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।

बता दें कि 27 अगस्त को डीजल के दाम 69.46 रुपये प्रति लीटर के उच्च स्तर पर पहुंच गए जबकि पेट्रोल भी 78 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गया है। इसकी प्रमुख वजह रुपये में गिरावट से कच्चे तेल का आयात महंगा होना है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम वितरण कंपनी के अनुसार डीजल की कीमत आज 14 पैसे जबकि पेट्रोल की 13 पैसे बढ़ गई।

सभी महानगरों में दिल्ली में ईंधन की कीमत सबसे कम है। वहीं अधिकतर राज्य की राजधानियों में भी वैट या बिक्री कर कम होने से इनके दाम कम रहे हैं। दिल्ली में इससे पहले 29 मई को डीजल की कीमत 69.31 रुपये प्रति लीटर के उच्च स्तर पर पहुंच गई थीं।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 1 अप्रैल को राहत या झटका? अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले पढ़ लें पेट्रोल-डीजल के रेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?