लाइव न्यूज़ :

दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन में फिर हो सकती है बड़ी छंटनी, आने वाले कुछ हफ्तों में 9 हजार कर्मचारी हो सकते है बेरोजगार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 21, 2023 08:36 IST

आपको बता दें कि इससे पहले दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने पिछले ही महीने अपने कॉरपोरेट कर्मचारियों को हफ्ते में कम-से-कम तीन दिन दफ्तर आकर कम करना जरूरी कर दिया था। ऐसे में यह नई व्यवस्था एक मई से प्रभावी होगी। अमेजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एंडी जैसी ने अपने कर्मचारियों को भेजे गए मेमो में इस फैसले की जानकारी दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देआने वाले कुछ हफ्तों में अमेजन में फिर से छंटनी हो सकती है। बताया जाता है कि कंपनी नौ हजार कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले कहा था कि वह 2023 में कम से कम 27 हजार लोगों को निकाल सकती है।

वॉशिंगटन डीसी: ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन अगले कुछ सप्ताह में नौ हजार और नौकरियों को खत्म कर सकती है। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एंडी जैसी ने सोमवार को कर्मियों को भेजी एक सूचना में यह बात कही है। इसके साथ ही यह छंटनी कंपनी के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी कटौती होगी। 

कंपनी ने 2023 में इतनी छंटनी करने की बात कही थी

कंपनी ने इससे पहले इसी साल जनवरी में कहा था कि वह 18 हजार कर्मियों को बाहर का रास्ता दिखाएगी। इस तरह 2023 में कंपनी कम से कम 27 हजार कर्मचारियों की छंटनी करेगी। जेसी ने कहा कि कंपनी की वार्षिक योजना प्रक्रिया का दूसरा चरण इस महीने पूरा हो गया और इसमें और नौकरियां घटाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा है कि अमेजन कुछ रणनीतिक विभागों में भर्तियां भी करेगी। 

इससे पहले दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने पिछले ही महीने अपने कॉरपोरेट कर्मचारियों को हफ्ते में कम-से-कम तीन दिन दफ्तर आकर कम करना जरूरी कर दिया था। ऐसे में यह नई व्यवस्था एक मई से प्रभावी होगी। अमेजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एंडी जैसी ने अपने कर्मचारियों को भेजे गए मेमो में इस फैसले की जानकारी दी थी। 

कोविड के कारण शुरू हुआ था वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था

इस पर बोलते हुए जैसी ने कहा था कि दफ्तर आकर काम करने से कर्मचारियों के साथ उनके टीम लीडर का अधिक प्रभावी संबंध स्थापित हो सकेगा। आपको बता दें कि कोविड-19 महामारी के दौरान घर से काम करने (वर्क फ्रॉम होम) की व्यवस्था लागू हुई थी। लेकिन अब महामारी से जुड़े जोखिम लगभग खत्म होने से कर्मचारियों को वापस कार्यस्थल पर लाने की पहल शुरू की गई है। इस कदम के तहत अमेजन के कर्मचारियों को हफ्ते में कम-से-कम तीन दिन दफ्तर आना जरूरी होगा। 

पिछले कुछ समय में कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को दफ्तर बुलाना शुरू कर दिया है। इनमें स्टारबक्स, डिज्नी और वॉलमार्ट भी शामिल हैं। हालांकि अमेजन के सीईओ ने कहा कि इस नीति के ब्योरे को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ खास पदों पर तैनात कर्मचारियों को नई व्यवस्था से छूट दी जाएगी।  

टॅग्स :बिजनेसअमेजननौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

भारतबिहार पुलिस में बंपर बहाली; कांस्टेबल और SI के 37,978 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

कारोबारAmazon hiring: 30,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद, कंपनी AI रिक्रूटमेंट टूल्स शुरू करते हुए बना रही है 11,000 नई भर्तियां करने की योजना

भारतउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्डः 2026 में 100000 नई भर्ती, होमगार्ड, सिविल पुलिस, एसआई में नौकरी की भरमार?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती