लाइव न्यूज़ :

जमीनी स्तर पर कारोबार सुगमता की स्थिति अभी जटिल : सीआईआई सर्वे

By भाषा | Updated: August 29, 2021 15:26 IST

Open in App

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के एक सर्वेक्षण में कहा गया है कि जमीनी स्तर पर कारोबार सुगमता की जटिलता तथा कारोबार करने की ऊंची लागत की वजह से निजी क्षेत्र का जोश-खरोश (एनिमल स्पिरिट) प्रभावित हो रहा है। सीआईआई के सर्वेक्षण के अनुसार सरकार की वृद्धि को समर्थन देने वाली पहल और घोषणाओं ने निजी क्षेत्र के उत्साह या जोश को बेहतर करने में मदद की है, जिससे 2021-22 में कॉरपोरेट क्षेत्र के प्रदर्शन में महत्वपूर्ण सुधार की उम्मीद है। सीआईआई ने एक बयान में कहा, ‘‘निजी क्षेत्र के जोश-खरोश से संबंधित सवाल के जवाब में 51 प्रतिशत मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) ने संकेत दिया कि जमीनी स्तर पर अभी भी व्यापार करने में परशानी है।’’ वहीं 32 प्रतिशत सीईओ का मानना था कि व्यवसाय करने की ऊंची लागत (पूंजीगत लागत के अलावा) भी कारोबार को प्रभावित कर रही है। इसके अलावा सर्वेक्षण में लगभग एक-तिहाई सीईओ ने संकेत दिया कि मौजूदा क्षमता अभी मांग से अधिक है। सर्वेक्षण में शामिल 117 सीईओ में से लगभग 46 प्रतिशत ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में उनकी कंपनी का राजस्व महामारी-पूर्व के वर्ष 2019-20 की पहली छमाही की तुलना में 10 प्रतिशत से अधिक बढ़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSanjiv Puri: आईटीसी के संजीव पुरी ने 2024-25 के लिए संभाला सीआईआई अध्यक्ष का पदभार

भारतराहुल बजाज ने जब अमित शाह के सामने कह दिया था, 'भय का माहौल है... हमें भरोसा नहीं कि आप आलोचना को स्वीकार करेंगे'

कारोबारतैयार मकान या तैयारी के करीब पहुंच चुके फ्लैट ही ज्यादातर खरीदारों की पसंद: रिपोर्ट

कारोबारसरकार कृषि क्षेत्र की चुनौतियों से निपटने को लेकर गंभीर: तोमर

कारोबारमहामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटी: उद्योग जगत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी