लाइव न्यूज़ :

रुपये में चार दिन से चली आ रही तेजी थमी, डॉलर के मुकाबले आठ पैसे गिरा

By भाषा | Updated: September 1, 2021 20:26 IST

Open in App

विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने और घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के चलते रुपये में चार कारोबारी सत्र से चली आ रही तेजी पर बुधवार को ब्रेक लग गया। अंतर बैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे गिरकर 73.08 रुपये प्रति डॉलर रह गया। अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया गिरावट के साथ 73.05 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 72.92 से 73.50 रुपये प्रति डालर के दायरे में घूमने के बाद अंत में पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव की तुलना में आठ पैसे गिरकर 73.08 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। मंगलवार को रुपया 73 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा, ‘‘कमजोर एशियाई मुद्राओं के साथ शॉर्ट कवरिंग के कारण रुपया ढाई महीने के उच्च स्तर से नीचे आ गया। डॉलर इंडेक्स में तेजी के साथ-साथ डॉलर की लिवाली बढ़ने से भी रुपये को लेकर धारणा प्रभावित हुई।’’ इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 92.65 हो गया। वैश्विक मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा भाव 0.43 प्रतिशत बढ़कर 71.94 डॉलर प्रति बैरल हो गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 214.18 अंक की गिरावट दर्शाता 57,338.21 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, इस बीच, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को 3,881.16 करोड़ रुपये के शेयरों की लिवाली की। इस बीच भारत की आर्थिक वृद्धि दर में, चालू वित्तवर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में रिकॉर्ड 20.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई। पिछले साल कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण तेज गिरावट आई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यSalt-Sugar: बचकर रहना रे बाबा!, भारतीय बाजार में बिकने वाले सभी ब्रांड के नमक और चीनी में प्लास्टिक के सूक्ष्म कण मिले!, माइक्रोप्लास्टिक का आकार 0.1 से लेकर 5 मिमी तक

ज़रा हटकेPornography and Sex: 'पोर्नोग्राफी और सेक्स गेमिंग', स्वस्थ वयस्क पुरुषों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं

स्वास्थ्यक्या नेकटाई स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा कर सकती है? जानिए क्या कहती है शोध

कारोबारHDFC Bank Q4 Results: बैंक को सीधे 16,512 करोड़ रुपए का फायदा, NPA में आई इतने फीसदी की कमी

भारतब्लॉग: छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने की दिशा में कदम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका