लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी चैंबर ऑफ कॉमर्स में बोले सुरेश प्रभु, कहा- एच-1 बी वीजा पर रोक का निर्णय निराशाजनक

By भाषा | Updated: April 26, 2018 15:44 IST

उन्होंने कहा है कि वीजाओं पर चुनिंदा रोक लगाने का अमेरिकी निर्णय निराशाजनक है और हमें उम्मीद है कि अमेरिका इसमें सुधार करेगा।’

Open in App

नई दिल्ली, 26 अप्रैल: एच 1 बी वीजा धारकों के जीवनसाथी को अमेरिका में काम करने से रोकने के निर्णय पर निराशा जाहिर करते हुए भारत ने गुरुवार को उम्मीद जाहिर की कि ट्रंप प्रशासन इस मुद्दे पर पुनर्विचार करेगा। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने अमेरिकी चैंबर ऑफ कॉमर्स के एक कार्यक्रम में यहां कहा , ‘वीजाओं पर चुनिंदा रोक लगाने का अमेरिकी निर्णय निराशाजनक है और हमें उम्मीद है कि अमेरिका इसमें सुधार करेगा।’

प्रभु ने कहा कि भारत ने पहले ही अमेरिका को अपनी आपत्तियों से अवगत करा दिया है। उन्होंने कहा, ‘हमें इस वास्तविकता को सामने लाना होगा कि अमेरिका में भारतीय कंपनियां वहां की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।’ उन्होंने कहा कि आईटी पेशेवर वहां अर्थव्यवस्था में उत्पादकता बढ़ाते हैं तथा सेवाओं में सुधार करते हैं। उन्होंने कहा , ‘हमें लगता है कि अमेरिका को भारत की आपत्तियों को समझना चाहिए।’ प्रभु ने कहा , व्यापार के मुद्दे पर भी भारत ने अमेरिका को अपनी चिंताएं बता दी हैं। उन्होंने कहा कि भारत को मालवाहक तथा यात्री विमानों की जरूरत होगी और अमेरिका इसका फायदा उठा सकता है।

टॅग्स :सुरेश प्रभुअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी