लाइव न्यूज़ :

देश की आर्थिक वृद्धि दर अप्रैल-जून तिमाही में 20.1 प्रतिशत रही

By भाषा | Updated: August 31, 2021 18:05 IST

Open in App

देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में 20.1 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई। एक साल पहले की पहली तिमाही का तुलनात्मक आधार नीचे होने से इस साल की वृद्धि दर ऊंची रही है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के मंगलवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। इसके मुताबिक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में पिछले वित्त वर्ष 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही में 24.4 प्रतिशत की गिरावट आयी थी। सरकार ने पिछले साल कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिये मार्च से मई के दौरान देशव्यापी ‘लॉकडाउन’ लगाया था। चीन की वृद्धि दर 2021 की अप्रैल-जून तिमाही में 7.9 प्रतिशत रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअर्थव्यवस्था के लिये मंगलकारी दिन; जीडीपी 20.1 प्रतिशत बढ़ी, शेयर बाजार नई ऊंचाईयों पर, रुपया मजबूत

कारोबारसंरचनात्मक सुधारों, सरकारी खर्च पर जोर से भारत मजबूत वृद्धि के रास्ते पर: सीईए

कारोबारसंरचनात्मक सुधारों, सरकारी खर्च पर जोर से भारत मजबूत वृद्धि के रास्ते पर: सीईए

कारोबारकमजोर तुलनात्मक आधार से पहली तिमाही में अर्थव्यवस्था में तेज उछाल, 20.1 प्रतिशत बढ़ी

भारतजीडीपी दो साल पहले से भी कम, अर्थव्यवस्था पिछले साल की गिरावट से उबर नहीं सकी: चिदंबरम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!