लाइव न्यूज़ :

अमेरिका- ईरान में तनावः निवेशकों की संपत्ति 3.36 लाख करोड़ घटी, छह माह की सबसे बड़ी गिरावट

By भाषा | Updated: January 6, 2020 18:17 IST

बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स सोमवार को 787.98 अंक यानी 1.90 प्रतिशत गिरकर 40,676.63 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान , एक समय सेंसेक्स 850.65 अंक का गोता लगाकर 40,613.96 अंक पर आ गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे शुक्रवार को सेंसेक्स 162.03 अंक यानी 0.39 प्रतिशत गिरकर 41,464.61 अंक पर बंद हुआ था।सोमवार को बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 788 अंक टूट गया।

पश्चिम एशिया में तनाव के मद्देनजर शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। लगातार दो कारोबारी दिवस में गिरावट के चलते निवेशकों की संपत्ति 3.36 लाख करोड़ रुपये घट गई।

बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स सोमवार को 787.98 अंक यानी 1.90 प्रतिशत गिरकर 40,676.63 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान , एक समय सेंसेक्स 850.65 अंक का गोता लगाकर 40,613.96 अंक पर आ गया था।

इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 162.03 अंक यानी 0.39 प्रतिशत गिरकर 41,464.61 अंक पर बंद हुआ था। लगातार दो कारोबारी दिन में गिरावट की वजह से बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (एम - कैप) 3,36,559.82 करोड़ रुपये घटकर 1,53,90,312.60 करोड़ रुपये रह गया।

सेंसेक्स, निफ्टी में छह माह की सबसे बड़ी गिरावट

अमेरिका- ईरान में जारी तनाव के बीच निवेशकों की बिकवाली से सोमवार को बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 788 अंक टूट गया। पिछले छह माह में सेंसेक्स में यह सबसे बड़ी गिरावट रही। निवेशक इस समय शेयरों की बिकवाली कर के अपने धन को सोने जैसी निवेश की सुरक्षित प्रतिभूतियों, संपत्तियों में लगाना बेहतर समझ रहे हैं। कारोबार की समाप्ति पर बीएसई सेंसेक्स 787.98 अंक यानी 1.90 प्रतिशत गिरकर 40,676.63 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में आठ जुलाई 2019 के बाद यह सबसे बड़ी गिरावट रही। कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई और दिन चढ़ने के साथ ही इसमें गिरावट बढ़ती गई। इस दौरान एक समय सेंसेक्स 40,613.96 अंक तक नीचे चला गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी कारोबार की समाप्ति पर 233.60 अंक यानी 1.91 प्रतिशत गिरकर 11,993.05 अंक पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स में शामिल शेयरों में बजाज फाइनेंस में सबसे ज्यादा 4.63 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद एसबीआई, इंडसइंड बैंक, मारुति, एचडीएफसी, हीरो मोटोकार्प, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी गिरावट रही। हालांकि, गिरावट के रुझान के बावजूद टाइटन और पावर ग्रिड के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।

अलग अलग उद्योग क्षेत्रों की घटबढ़ दिखाने वाले सूचकांक में भी ज्यादातर में गिरावट रही। बीएसई धातु, वित्त, रियल्टी, बैंकेक्स, ऊर्जा, वाहन, तेल एवं गैस, पूंजीगत सामान और स्वास्थ्य क्षेत्र के सूचकांकों में करीब तीन प्रतिशत तक की गिरावट रही।

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव से जहां एक तरफ कच्चे तेल के दाम बढ़ने की चिंता निवेशकों में रही वहीं डालर के मुकाबले भारतीय मुद्रा की दर में गिरावट का भी धारणा पर असर रहा। डालर के मुकाबले रुपया 13 पैसे गिरकर 71.93 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ वहीं कच्चे तेल का ब्रेंट क्रुड का भाव 69.64 डालर प्रति बैरल पर 1.37 प्रतिशत ऊंचा रहा। जियोजित फाइनेंसियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘वास्तविक स्थितियां अस्थिर बनी हुई है।

वैश्विक बाजारों में शंका है कि अमेरिका- ईरान के बीच तनाव बढ़ सकता है। निवेशक अपनी मौजूदा स्थिति को समेटने में लगे हैं और तेल अथवा सोने जैसी दूसरी संपत्तियों में निवेश कर रहे हैं।’’ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी दी है। ट्रंप ने कहा है कि यदि तेहरान ने अमेरिका के खिलाफ बदले की कारवाई की तो उसके खिलाफ भीषण कार्रवाई की जायेगी। वैश्विक बाजारों में इसको लेकर आशंका व्याप्त है। शंघाई, हांग कांग, टोक्यो और सोल के बाजारों में भी गिरावट रही। यूरोपीय बाजारों में भी शुरुआत गिरावट के साथ रही। 

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टीअमेरिकाईरानइराकडोनाल्ड ट्रंपमोदी सरकारइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स