लाइव न्यूज़ :

टेलीकॉम उद्योग में होने सबसे बड़ी छटनी की घोषणा, दूरसंचार कंपनी एरिक्सन दुनियाभर में 8500 कर्मचारियों को करेगी बाहर

By रुस्तम राणा | Updated: February 24, 2023 20:36 IST

स्वीडिश दूरसंचार कंपनी एरिक्सन ने कहा कि वह लागत में कटौती के उपाय के तहत दुनिया भर में अपने 8,500 कर्मचारियों की छंटनी कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी ने स्वीडन में करीब 1,400 नौकरियों में कटौती की योजना की घोषणा कीकंपनी ने इस बाबत कर्मचारियों को मेमो जारी किया हैकंपनी ने कहा- कई देशों में इस सप्ताह कर्मचारियों की संख्या में कटौती की सूचना पहले ही दी जा चुकी है

Ericsson Layoff: टेलीकॉम उपकरण निर्माता कंपनी एरिक्सन लागत में कटौती की अपनी योजना के तहत वैश्विक स्तर पर 8,500 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। कंपनी ने इस बाबत कर्मचारियों को ज्ञापन जारी किया है। इसी कड़ी में कंपनी ने स्वीडन में करीब 1,400 नौकरियों में कटौती की योजना की घोषणा की। रायटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक स्वीडिश कंपनी ने अब छंटनी करने का फैसला किया है। 

आपको बता दें कि दूरसंचार उद्योग में यह सबसे बड़ी छंटनी होगी। कर्मचारियों को थमाए गए ज्ञापन में कंपनी के मुख्य कार्यकारी बोरजे एखोलम ने है, जिस तरह से हेडकाउंट कटौती का प्रबंधन किया जाएगा, वह स्थानीय देश के अभ्यास के आधार पर अलग-अलग होगा। उन्होंने कहा, कई देशों में इस सप्ताह कर्मचारियों की संख्या में कटौती की सूचना पहले ही दी जा चुकी है।

कंपनी ने दिसंबर में कहा था कि वह 2023 के अंत तक 9 बिलियन क्राउन (880 मिलियन डॉलर) की लागत में कटौती करेगी क्योंकि उत्तरी अमेरिका सहित कुछ बाजारों में मांग धीमी है। ज्ञापन में कहा गया है कि "प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिए इस लागत को निकालना हमारा दायित्व है। कई टेलीकॉम कंपनियों ने महामारी के चरम के दौरान अपने इन्वेंट्री को बढ़ा दिया था, जो अब टेलीकॉम उपकरण निर्माताओं के लिए ऑर्डर धीमा कर रहा है।

एरिक्सन के मुख्य वित्तीय अधिकारी कार्ल मलैंडर ने पहले रायटर को बताया था कि लागत में कटौती में सलाहकारों, रियल एस्टेट और कर्मचारियों की संख्या को कम करना शामिल होगा। नॉर्डिक प्रतिद्वंद्वी नोकिया ने कर्मचारियों की छंटनी करने की किसी योजना की घोषणा नहीं की है।

 

टॅग्स :टेलीकॉमबिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित