लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद हवाईअड्डे का समझौता 2068 तक बढ़ाने के एचआईएएल के आग्रह पर पुनर्विचार करे तेलंगाना: सिंधिया

By भाषा | Updated: September 2, 2021 20:51 IST

Open in App

नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तेलंगाना सरकार से हैदराबाद हवाईअड्डे के रियायत समझौते की अवधि को 2038 से बढ़ाकर 2068 किये जाने के हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट लि. (एचआईएएल) के अनुरोध पर पुनर्विचार करने और इस बारे में अपनी सिफारिश मंत्रालय को भेजने का आग्रह किया है। सिंधिया ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को लिखे पत्र में यह कहा है कि छूट को लेकर नागर विमानन मंत्रालय और जीएमआर की अगुवाई वाले एचआईएएल के बीच 20 दिसंबर, 2004 को समझौता हुआ था। यह समझौता हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के विकास, निर्माण, परिचालन और रखरखान के लिये था। मंत्रालय के बयान के अनुसार, ‘‘समझौते के उपबंध (13.7.1) के संदर्भ में एचआईएएल ने छूट अवधि 23 मार्च, 2038 से और 30 साल बढ़ाकर 23 मार्च 2068 करने का आग्रह किया है।’’ बयान में कहा गया है कि तेलंगाना सरकार एचआईएएल के आग्रह पर पुनर्विचार करे और अपनी सिफारिश नागर विमानन मंत्रालय को भेजे। हैदराबाद हवाईअड्डे के निजीकरण के दो साल बाद 2006 में मुंबई और दिल्ली हवाईअड्डों को परिचालन के लिये निजी हाथों में दिया गया था। सिंधिया ने अपने पत्र में वारंगल हवाईअड्डा के परिचालन से जुड़े मुद्दे और उसे क्षेत्रीय उड़ान योजना में शामिल करने का जिक्र किया है। बयान के अनुसार, ‘‘उन्होंने कहा कि वारंगल हवाईअड्डा एचआईएएल से 150 किलोमीटर हवाई दूरी पर है और उसे द्विपक्षीय रूप से सहमति के तहत विकसित किया जा सकता है। तेलंगाना सरकार एचआईएएल और भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण (एएआई) के साथ मिलकर इसकी संभावना टटोल सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

भारततेलंगाना में 2 सीट पर राज्यसभा चुनाव, 9 अप्रैल को अभिषेक मनु सिंघवी और सुरेश रेड्डी का कार्यकाल हो रहा खत्म?

भारतकरीमनगर के पुलिस आयुक्त गौश आलम पर धार्मिक टिप्पणी, विवादों में घिरे बीआरएस विधायक कौशिक रेड्डी, ओवैसी ने मुस्लिमों के खिलाफ घृणा फैलाने वाला भाषण’ करार दिया

भारतग्वालियर में ‘अभ्युदय: मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट’ का आयोजन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंच से की सीएम डॉ. मोहन यादव की जबरदस्त तारीफ

भारतHyderabad RGI Airport: चेक-इन सिस्टम में गड़बड़ी, कई उड़ानों में देरी; यात्रियों में अफरा-तफरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?