लाइव न्यूज़ :

Tejashwi Yadav: कोई एक सब्जी का नाम बताए जो 45 रुपए किलो से कम हो?, तेजस्वी यादव ने कहा- गोभी, अदरक, शिमला मिर्च, तुरई, बैंगन, लौकी, धनिया नहीं खाए!

By एस पी सिन्हा | Updated: July 8, 2024 15:09 IST

Tejashwi Yadav:आलू, प्याज, टमाटर, भिंडी, हरी मिर्च, गोभी, अदरक, शिमला मिर्च, तुरई, बैंगन, लौकी, धनिया, लहसुन इत्यादि के भाव आसमान छू रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देकीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी ने आम आदमी की रसोई का पूरा बजट ही बिगाड़ दिया है। गरीब आदमी का जीना मुहाल हो गया है।पटना में आलू ही 45-50 ₹ किलो बिक रहा है।

पटनाः बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों से सोशल मीडिया के माध्यम से बिहार में बढ़ते अपराध, लगातार धराशायी होते पुल को लेकर लगातार एनडीए सरकार को घेरने में जुटे हैं। इसी कड़ी में अब उन्होंने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र और बिहार की सरकार पर निशाना साधा है। तेजस्वी ने ट्वीट माध्यम से महंगाई को लेकर हमला बोलते हुए कहा है कि कोई एक सब्जी का नाम बताए जो 45 रुपए किलो से कम हो? आलू, प्याज, टमाटर, भिंडी, हरी मिर्च, गोभी, अदरक, शिमला मिर्च, तुरई, बैंगन, लौकी, धनिया, लहसुन इत्यादि के भाव आसमान छू रहे हैं। 

उन्होंने आगे लिखा है कि सब्जियों और खाद्य पदार्थों जैसे दाल,चावल, नमक,तेल, घी इत्यादि की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी ने आम आदमी की रसोई का पूरा बजट ही बिगाड़ दिया है। गरीब आदमी का जीना मुहाल हो गया है। लोगों की थाली से हरी सब्जी गायब हो गई है। उन्होंने कहा कि पटना में आलू ही 45-50 ₹ किलो बिक रहा है।

सरकार के कर्ता-धर्ता महंगाई पर बोलने के लिए तैयार ही नहीं है? जनता महंगाई की चक्की में पीस रही है फिर किस बात की डबल इंजन सरकार? सरकार प्रायोजित इस महंगाई से ना तो किसानों को फायदा होता है और ना ही आम आदमी को। सरकार द्वारा बिचौलियों को फायदा पहुंचाने के लिए खाद्य पदार्थों की कीमतों में वृद्धि की गई है।

उन्होंने कहा कि सरकार इन मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रही है। जो आलू 4-5 रुपए किलो मिला था आज 45 रुपए किलो मिल रहा है। सारी चीज 100 के पार चली गई है। इतनी महंगाई में गरीबों का गुजर-बसर कैसे चल रहा है? ये सोचने वाला कोई नहीं है। सरकार चुप्पी साधे बैठी है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवनरेंद्र मोदीनीतीश कुमारमुद्रास्फीति
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत