लाइव न्यूज़ :

टेक सेक्टर में 2024 के शुरू के 4 महीने में करीब 80 हजार कर्मियों की हुई छुट्टी, यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

By आकाश चौरसिया | Updated: May 4, 2024 12:03 IST

layoff.fyi के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, एक पोर्टल जो तकनीकी क्षेत्र में कंपनियों में नौकरियों से छंटनी पर नजर रखता है। फर्म ने बताया है कि 279 तकनीकी कंपनियों ने अब तक (3 मई तक) 80,230 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसाल 2024 के शुरू के 4 महीने में इतनी हुई छंटनियांजिससे अब नए स्टार्टअप के शुरू होने में भी आ रही परेशानियांआइए ऐसे में जानते हैं क्या रहा वैश्विक स्तर पर कर्मियों का हाल

नई दिल्ली: इस साल की शुरू के चार महीने में करीब 80 हजार कर्मचारियों को टेक सेक्टर की बड़ी कंपनियों ने बाहर का रास्ता दिखाया है। इस बड़े झटके से वैश्विक स्तर पर समग्र स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को परेशान किया और इन्हें आगे कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस बात की जानकारी हालिया रिपोर्ट में सामने आई है। 

layoff.fyi के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, एक पोर्टल जो तकनीकी क्षेत्र में कंपनियों में नौकरियों से छंटनी पर नजर रखता है। उसने बताया है कि 279 तकनीकी कंपनियों ने अब तक (3 मई तक) 80,230 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। साल 2022 और 2023 में, दुनिया भर में तकनीकी कंपनियों ने 425,000 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया, क्योंकि वैश्विक मंदी ने आईटी या टेक और स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को प्रभावित किया।

हाल में नवीनतम नौकरी कटौती में, अमेरिकी ग्राहक अनुभव प्रबंधन मंच स्प्रिंकलर ने लगभग 116 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया। व्यायाम उपकरण और फिटनेस कंपनी पेलोटन ने इस हफ्ते घोषणा की कि वह अपने 15 फीसदी वर्कफोर्स (लगभग 400 कर्मचारी) को नौकरी से हटा देगी।

रिपोर्ट के अनुसार, गूगल ने भी इस दौरान 200 कर्मियों को कोर टीम से पुर्नगठित करने के लिए बाहर किया है। वहीं, ताजा जॉब कट में देखें तो एलन मस्क वाली टेस्ला ने अपने 100 से ज्यादा कर्मियों को बाहर किया, जिसमें वैश्विक स्तर पर 10 फीसदी यानी 14 हजार लोगों को बाहर कर दिया।

टेक अरबपति ने नए छंटनी के दौर में पूरी टेस्ला चार्जिंग टीम को भंग कर दिया। भारत में, राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म ओला कैब्स ने एक पुनर्गठन प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसका कम से कम 10 प्रतिशत कार्यबल पर प्रभाव पड़ेगा।

टॅग्स :अमेरिकाएलन मस्कटेस्लाओलागूगलजर्मनी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?