लाइव न्यूज़ :

Tech layoffs August: अगस्त में 27000 कर्मचारियों की छंटनी!, इंटेल, आईबीएम और सिस्को ने किया बाहर?, 2024 में अब तक 422 कंपनियों ने 136000 को निकाला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 6, 2024 21:16 IST

Tech layoffs August 2024: इंटेल, आईबीएम और सिस्को सहित प्रमुख तकनीकी कंपनियों के साथ-साथ 40 से अधिक छोटे स्टार्टअप ने बड़े पैमाने पर छंटनी की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देTech layoffs August 2024: तकनीक और आईटी उद्योग को नियमित अंतराल पर कई झटके लग रहे हैं।Tech layoffs August 2024: तकनीकी दिग्गजों समेत कंपनियां तेजी से कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही हैं।Tech layoffs August 2024: अगस्त 2024 में 27000 से अधिक लोगों की पेट पर लात मार दी गई।

Tech layoffs August 2024: दुनिया भर में इकोनॉमी का बुरा हाल है? कई देशों में नौकरी पर आफत आन पड़ी है। दुनिया की कई टेक कंपनी में कर्मचारियों को बाहर किया जा रहा है। काम का प्रेशर लगातार बढ़ रहा है। कोविड महामारी की शुरुआत के बाद से तकनीक और आईटी उद्योग को नियमित अंतराल पर कई झटके लग रहे हैं। खामियाजा कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। तकनीकी दिग्गजों समेत कंपनियां तेजी से कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि अकेले अगस्त 2024 में 27000 से अधिक लोगों की पेट पर लात मार दी गई। कंपनी ने एक झटके में बाहर किया।

Tech layoffs: कर्मचारियों की छंटनी-

टेक दिग्गज इंटेलः 15000

सिस्को सिस्टम्सः 6000

आईबीएमः 1000

जर्मन चिप निर्माता Infineon: 1400

Apple: 100

गोप्रोः 140

शेयरचैटः 40

अमेज़ॅनः 16000

माइक्रोसॉफ्टः 10000।

Tech layoffs: IBM ने 1000 कर्मचारियों को निकाला

40 कंपनियों ने कर्मचारियों को गुलाबी पर्ची थमा दी। टेक दिग्गज इंटेल ने अगस्त में 15000 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। वैश्विक कार्यबल का 15% है। सिस्को सिस्टम्स (CISCO) ने 6000 लोगों को नौकरी से निकाला है। IBM ने 1000 कर्मचारियों को निकाल दिया है। जर्मन चिप निर्माता Infineon ने 1400 कर्मचारियों को निकाल दिया है।

Tech layoffs: 422 कंपनियों में 136,000 से अधिक तकनीकी पेशेवरों की छंटनी-

Apple ने अपने कर्मचारियों की संख्या में 100 की कटौती की है। जनवरी 2024 से लेकर अगस्त तक टेक उद्योग में छंटनी की कुल संख्या 1,36,000 तक पहुंच गई है। एआई प्रचलन बढ़ने से नौकरियों में भारी कटौती की जा रही है। 27,000 से अधिक कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। इस साल अब तक 422 कंपनियों में 136,000 से अधिक तकनीकी पेशेवरों को नौकरी से निकाल दिया है।

Tech layoffs: आईबीएम चीन में अनुसंधान और विकास सुविधाएं किया बंद

यह निर्णय दूसरी तिमाही के लिए आई रिपोर्ट फैसला किया है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और साइबर सुरक्षा जैसे उच्च विकास वाले क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। यह इस साल सिस्को की छंटनी का दूसरा बड़ा दौर है। आईबीएम चीन में अपनी अनुसंधान और विकास सुविधाएं बंद कर रहा है, जिससे 1,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी होगी।

Tech layoffs: एप्पल ने 100 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

गोप्रो ने 140 कर्मचारियों की छंटनी की है। एप्पल ने 100 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। ऐप्पल बुक्स ऐप और ऐप्पल बुकस्टोर से संबंधित टीमें प्रभावित हुई हैं। कटौती में इंजीनियरिंग पद भी शामिल हैं। यह कदम एआई पहल को प्राथमिकता देने की दिशा में ऐप्पल के रणनीतिक बदलाव का हिस्सा है, जिससे ऐप्पल बुक्स पर जोर कम हो गया है।

Tech layoffs:  260,000 से अधिक लोगों को नौकरी से किया बाहर

बेंगलुरु स्थित एक सोशल मीडिया फर्म शेयरचैट ने अपने कर्मचारियों की संख्या में लगभग 5 प्रतिशत की कमी की, जो लगभग 30-40 कर्मचारियों के बराबर है। Layoffs.fyi के आंकड़ों के अनुसार 2023 में 1,150 से अधिक तकनीकी कंपनियों ने 260,000 से अधिक लोगों को नौकरी से निकाल दिया था। अमेज़ॅन ने लगभग 16,000 कर्मचारियों को निकाल दिया, जबकि माइक्रोसॉफ्ट ने 10,000 को निकाल दिया।

टॅग्स :नौकरीIntel Indiaमाइक्रोसॉफ्टएप्पलजर्मनीअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वJoe Biden: ‘प्रोस्टेट कैंसर’ से पीड़ित 82 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन का बुरा हाल, कैंसर की कोशिकाएं हड्डी तक फैली, डोनाल्ड ट्रंप और बराक ओबामा ने कहा- दुखी हूं

विश्वUS Weather: मिसौरी और केंटुकी में बवंडर?, 21 लोगों की मौत, 5000 से अधिक मकान प्रभावित, लाखों घर में बिजली नहीं, टेक्सास में भीषण गर्म हवाएं

कारोबारअमेरिकी वस्तुओं पर 100 प्रतिशत शुल्क कम करने को तैयार भारत?, व्यापार समझौता जल्द, राष्ट्रपति ट्रंप का दावा

भारतMake In India: स्वदेशी उत्पादन पर ध्यान केंद्रित करने वाला देश बन गया भारत

ज़रा हटकेघर पैसे भेजने हो जाएगा महंगा, 5% टैक्स लगाने की योजना, ट्रंप प्रशासन का नया बिल...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोना फिर हुआ महंगा, 93,359 रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें आज का सोने का भाव

कारोबारअडानी समूह की रक्षा उपकरण निर्माता कंपनी ने यूएस कंपनी स्पार्टन के साथ ‘एंटी-सबमरीन वारफेयर सिस्टम’ समझौते पर किए हस्ताक्षर

कारोबारPetrol and Diesel Price Today: सभी शहरों में जारी हो गए पेट्रोल और डीजल के दाम, यहां चेक करें अपने शहर के तेल के दाम

कारोबारGold Price Today: 92 हजार पहुंचा सोना, जानें अपने शहर का सोने का भाव...

कारोबारडॉयचे बैंक एजी पर 50 लाख और यस बैंक पर 29.60 लाख रुपये जुर्माना, आखिर क्यों रिजर्व बैंक ने लिया एक्शन