लाइव न्यूज़ :

टीसीएस तीसरी तिमाही के लिए 70 फीसदी कर्मचारियों को देगी 100 फीसदी परिवर्तनीय वेतन

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 12, 2024 09:18 IST

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) अपने 70 प्रतिशत कर्मचारियों को 100 प्रतिशत परिवर्तनीय वेतन का भुगतान करने जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देटीसीएस 70 प्रतिशत कर्मचारियों को 100 प्रतिशत परिवर्तनीय वेतन का भुगतान करने जा रही हैइससे कंपनी के जूनियर से मध्य स्तर के कर्मचारियों को लाभ मिलेगाशेष 30 प्रतिशत कर्मचारियों को वेतन भुगतान व्यवसाय-संबंधित प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा

मुंबई: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) अपने 70 प्रतिशत कर्मचारियों को 100 प्रतिशत परिवर्तनीय वेतन का भुगतान करने जा रही है। बताया जा रहा है कि कंपनी की ओर से दिया जा रहा लाभ 31 दिसंबर को समाप्त हुई तीसरी तिमाही के लिए लागू होगा। 

बताया जा रहा है कि इससे कंपनी के जूनियर से मध्य स्तर के कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। वहीं शेष कर्मचारियों को उनके व्यवसाय-संबंधित प्रदर्शन के आधार पर वेतन का भुगतान किया जाएगाा। 

समाचार वेबसाइट मनी कंट्रोल के अनुसार कंपनी के सीएचआरओ मिलिंद लक्कड़ ने तीसरी तिमाही के आय सम्मेलन में कहा, "जैसा कि हम हमेशा देते हैं, 70 प्रतिशत कर्मचारियों को 100 प्रतिशत परिवर्तनीय वेतन दिया जाएगा और शेष 30 प्रतिशत का भुगतान व्यवसाय-संबंधित प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।"

टीसीएस ने पहली तिमाही और दूसरी तिमाही में वैरिएबल पे को पूरी तरह से लागू कर दिया था। इस बीच टीसीएस की समकक्ष विप्रो और इंफोसिस ने दूसरी तिमाही में परिवर्तनीय वेतन का महज 80 प्रतिशत दिया था।

टीसीएस ने लगातार दूसरी तिमाही में अपने कर्मचारियों की संख्या में 5,680 क्यूओक्यू की गिरावट देखी है।

लक्कड़ ने कहा है कि नई प्रतिभाओं को लाने में उन्होंने करीब 18 महीने तक जो निवेश किया था, उसका अब उन्हें फायदा मिलना शुरू हो गया है।

उन्होंने कहा, “एट्रिशन के लिए 13.3 प्रतिशत रेंज देखना बहुत संतोषजनक है। यह हमारी आरामदायक सीमा तक आ गया है। मुझे उम्मीद है कि इसमें और कमी आएगी।''

कर्मचारियों की संख्या में कमी आने पर उन्होंने कहा, "मैं कहूंगा कि पिछले कुछ वर्षों में एक महत्वपूर्ण निवेश हुआ है और हम आज भी उस निवेश का लाभ उठा रहे हैं और यही आज इसे चला रहा है।"

टीसीएस ने 11 जनवरी को साल 2024 के तीसरी तिमाही में आय की सूचना दी। शुद्ध लाभ सालाना 2 प्रतिशत बढ़कर 11,058 करोड़ रुपये हो गया। समेकित राजस्व सालाना आधार पर 4 प्रतिशत बढ़कर 60,583 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

टॅग्स :TCSइंफोसिसinfosys
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टNashik TCS Scandal: SIT के हत्थे चढ़ी निदा खान; 42 दिनों से पुलिस को दे रही थी चकमा, धर्म परिवर्तन और उत्पीड़न के गंभीर आरोप

भारतNashik TCS row: कोर्ट ने आरोपी निदा खान को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार, अगली सुनवाई 27 अप्रैल को

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!