लाइव न्यूज़ :

टीसीएस ने रोका कर्मचारियों का प्रमोशन और हाईक, कंपनी ने रखी कर्मियों के सामने ये शर्त

By आकाश चौरसिया | Updated: February 4, 2024 17:45 IST

आईटी कंपनी ने ये दृढ़ता के साथ कर्मियों को बता दिया है कि ऑफिस वाले पांच दिन दफ्तर आना होगा। इस निर्देश से उन सभी कर्मियों को संकेत मिल गया है, जो अभी तक घर से काम कर रहे थे क्योंकि अब उन्हें ऑफिस में उपस्थिति दर्ज करानी होगी। 

Open in App
ठळक मुद्देआईटी क्षेत्र की बड़ी कंपनी टीसीएस ने प्रोमोशन और हाईक रोकाकंपनी ने र्मियों को बता दिया है कि पांचों दिन दफ्तर आना होगायह संकेत उन सभी कर्मियों के लिए हैं, जो अभी तक घर से काम कर रहे थे

नई दिल्ली: भारत में आईटी क्षेत्र की बड़ी कंपनी टीसीएस ने प्रोमोशन और हाईक रोका। इसके साथ ही कंपनी की ओर से जारी फरमान में सभी कर्मचारियों के समक्ष शर्त रखते हुए बता दिया कि आप ऑफिस ऑफिस आएंगे तो ही आपको ये फायदे दिए जाएंगे। 

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, आईटी कंपनी ने ये दृढ़ता के साथ कर्मियों को बता दिया है कि ऑफिस वाले पांचों दिन दफ्तर आना होगा। इस निर्देश से उन सभी कर्मियों को संकेत मिल गया है, जो अभी तक घर से काम कर रहे थे क्योंकि अब उन्हें ऑफिस में उपस्थिति दर्ज करानी होगी। 

कंपनी ने इस पॉलिसी के साथ वेरिएबस पेआउट को भी जोड़ा है। यह नियम उन फ्रेशर्स पर भी लागू होता है, जिन्होंने निर्धारित कोर्स पूरा कर लिया है और वे 3 लाख के सालाना मानक मुआवजे से अधिक उच्च वेतन के लिए योग्य हैं। 

निर्देश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि कर्मचारियों को अपने निवास के नजदीक स्थानों का चयन करने के बजाय, अपने निर्धारित ऑफिस आना होगा। कथित तौर पर कुछ कर्मचारी घर से काम करने के बदले में शहरी भत्ते छोड़ने को तैयार हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि एचआर विभाग मामले-दर-मामले के आधार पर घर से काम करने के सीमित अवसरों की अनुमति दे रहा है। 

3 दिन ऑफिस.इंफोसिस और विप्रो सहित कई आईटी कंपनियों ने कर्मचारियों के लिए कार्यालय से काम करना अनिवार्य कर दिया है। विप्रो ने एक अनिवार्य हाइब्रिड कार्य नीति भी सामने लाई है, जिसके तहत कर्मचारियों को प्रति हफ्ते कम से कम तीन दिन कार्यालय में शारीरिक रूप से उपस्थित रहना आवश्यक होगा।

टॅग्स :TCSEmployees' Provident Fund Organisation (EPFO)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारEPFO: इन PF खातों में जमा रकम होगी वापस, EPFO ने लिया फैसला; जानें कौन है पात्र

कारोबारEPFO Big Update: 3 करोड़ ग्राहक को फायदा?, यूपीआई के जरिये पीएफ का पैसा निकालने की सुविधा, मार्च-अप्रैल 2026 में नया ऐप

कारोबारEPFO 3.0: अब UPI से निकाल सकेंगे PF अकाउंट का पैसा, नए सिस्टम से आसान होगा काम; जानें

कारोबारदुनिया में टीसीएस और इन्फोसिस का जलवा, 21.2 और 16.4 अरब डॉलर के साथ नंबर-2 और 3 पर कायम, देखिए टॉप-10 लिस्ट

कारोबारNPS में बड़े बदलाव और भी मजबूत और पारदर्शी होगा पेंशन का सिस्टम, 1 अप्रैल फीस स्ट्रक्चर में बदलाव, जानिए मुख्य बातें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा