लाइव न्यूज़ :

टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 14 लाख करोड़ रुपये के पार

By भाषा | Updated: August 31, 2021 22:01 IST

Open in App

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का बाजार मूल्यांकन 14 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाली दूसरी कंपनी बन गई है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का शेयर मंगलवार को बीएसई पर 2.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,786.55 रुपये पर बंद हुआ। दिन के दौरान, यह 2.74 प्रतिशत चढ़कर अपने 52 सप्ताह के उच्च स्तर 3,802.95 रुपये पर पहुंच गया। टीसीएस के शेयर की कीमत में बढ़त के साथ यह रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बाद दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का बाजार पूंजीकरण (एम-कैप) कारोबार के अंत में बढ़कर 14,00,664.30 करोड़ रुपये हो गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का बाजार मूल्यांकन 17 अगस्त को 13 लाख करोड़ रुपये से ऊपर निकल गया था। इस प्रमुख आईटी कंपनी ने इस साल जनवरी में 12 लाख करोड़ रुपये के बाजार मूल्यांकन के स्तर को लांघा था। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड 14,32,270.38 करोड़ रुपये के बाजार मूल्यांकन के साथ देश की सबसे मूल्यवान कंपनी है। इस साल अब तक टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों में करीब 32 प्रतिशत की तेजी आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका के नई तेल रिफाइनरी में रिलायंस करेगा निवेश

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारM-Cap: टॉप 10 कंपनियों में 7 को बाजार पूंजीकरण में घाटा, SBI को सबसे ज्यादा हुआ नुकसान

कारोबारपुणे में 2,500 कर्मचारियों को टीसीएस ने नौकरी से निकाला?, आईटी कर्मचारियों के संगठन एनआईटीईएस ने महाराष्ट्र सीएम को लिखे पत्र में किया दावा

कारोबारक्या TCS अपने 30,000 कर्मचारियों को निकालेगी बाहर, छंटनी की खबरों के बीच IT दिग्गज ने क्या कहा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?