लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट पहुंची टाटा सन्स और साइरस मिस्त्री की लड़ाई, NCLAT के आदेश को दी चुनौती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 2, 2020 11:54 IST

रतन टाटा के रिटायरमेंट की घोषणा के बाद साल 2012 में साइरस मिस्त्री टाटा सन्स के चेयरमैन बने थे। वर्ष 2016 में पद से हटाए जाने के बाद से मिस्त्री की यह सबसे बड़ी जीत है।

Open in App
ठळक मुद्देNCLAT के फैसले के खिलाफ टाटा संस ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की है।NCLAT ने साइरस मिस्त्री के टाटा सन्स के चेयरमैन पद से हटाने को अवैध करार दिया था

साइरस मिस्त्री को को चेयरमैन के पद पर बहाल करने के फैसले के खिलाफ टाटा सन्स ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) ने साइरस मिस्त्री के टाटा सन्स के चेयरमैन पद से हटाने को अवैध करार दिया था और उन्हें इस पद पर बहाल करने का आदेश दिया था। ट्रिब्यूनल ने एन चंद्रशेखरन को कार्यकारी चेयरमैन बनाने के प्रबंधन के निर्णय को भी अवैध ठहराया था। 

आपको बता दें कि रतन टाटा के रिटायरमेंट की घोषणा के बाद साल 2012 में साइरस मिस्त्री टाटा सन्स के चेयरमैन बने थे। वर्ष 2016 में पद से हटाए जाने के बाद से मिस्त्री की यह सबसे बड़ी जीत है। हालांकि, न्यायाधिकरण ने कहा कि बहाली आदेश चार सप्ताह बाद अमल में आएगा। टाटा सन्स को अपील करने के लिए यह समय दिया गया है।

NCLAT के फैसले के खिलाफ टाटा संस ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की है। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार, टाटा संस की तरफ से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा था कि एनसीएलएटी के फैसले से हमलोग निराश हैं। सारी कानूनी प्रकियाएं अपनाई जाएंगी जिनमें सुप्रीम कोर्ट जाने का भी विकल्प है। सिंघवी ने बताया कि टाटा सन्स 18 जनवरी से पहले इस फैसले के खिलाफ अपील करेगी।

टॅग्स :टाटासायरस मिस्त्री
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारतहवाई दुर्घटनाः 1966 से 2026, होमी भाभा से लेकर अजित पवार?, देखिए 12 बड़ी दुर्घटना और देश ने खो दिए बड़े दिग्गज?

स्वास्थ्यटाटा मुंबई मैराथन में देशभर से 15 चाइल्डहुड कैंसर सर्वाइवर लेंगे हिस्सा

कारोबारसाल 2025ः 45.5 लाख यात्री वाहनों की बिक्री, 2024 के 43.05 लाख वाहनों से 6 प्रतिशत अधिक, जीएसटी दरों में कटौती से फर्राटा

कारोबारविश्व विजेता बेटियों का सम्मान?, टाटा सिएरा की पहली खेप भारतीय महिला क्रिकेट टीम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो