लाइव न्यूज़ :

Tata Share Price Today: टाटा समूह की कंपनियों के शेयर में 10 प्रतिशत तक की तेजी?, टाटा केमिकल्स और टाटा टेलीसर्विसेज में उछाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 10, 2024 12:58 IST

Tata Share Price Today: सेंसेक्स पर टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन का शेयर 10.47 प्रतिशत बढ़कर 7,235.80 रुपये पर है

Open in App
ठळक मुद्देTata Share Price Today: टाटा केमिकल्स का शेयर 6.26 प्रतिशत बढ़कर 1,174.85 रुपये पर है।Tata Share Price Today: टाटा टेलीसर्विसेज महाराष्ट्र का शेयर 5.84 प्रतिशत बढ़कर 83.77 रुपये पर है।Tata Share Price Today:टाटा एलेक्सी का शेयर 3.37 प्रतिशत बढ़कर 7,867.80 रुपये पर पहुंच गया।

Tata Share Price Today: टाटा समूह की कंपनियों के शेयर में बृहस्पतिवार को 10 प्रतिशत तक की तेजी आई। टाटा केमिकल्स और टाटा टेलीसर्विसेज के शेयरों ने सबसे अधिक बढ़त दर्ज की। टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार देर रात निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी. के. विजयकुमार ने कहा, ‘‘ निवेशक टीसीएस, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, टाटा कंज्यूमर और इंडियन होटल्स जैसे शेयरों को खरीदकर रतन टाटा और उनके द्वारा निर्मित महान कॉर्पोरेट साम्राज्य को श्रद्धांजलि दे सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ रतन टाटा ने समूह की वृद्धि को आगे बढ़ाते हुए भारत की वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया और लाखों साधारण निवेशकों को इस महान व्यक्ति के दृष्टिकोण से लाभ मिला।’’ सूचकांक बीएसई सेंसेक्स पर टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन का शेयर 10.47 प्रतिशत बढ़कर 7,235.80 रुपये पर, टाटा केमिकल्स का शेयर 6.26 प्रतिशत बढ़कर 1,174.85 रुपये पर, टाटा टेलीसर्विसेज महाराष्ट्र का शेयर 5.84 प्रतिशत बढ़कर 83.77 रुपये पर, टाटा एलेक्सी का शेयर 3.37 प्रतिशत बढ़कर 7,867.80 रुपये पर, टाटा पावर का शेयर 2.56 प्रतिशत बढ़कर 472.70 रुपये पर पहुंच गया।

टाटा टेक्नोलॉजीज, रैलिस इंडिया, नेल्को, तेजस नेटवर्क्स, ताजजीवीके होटल्स एंड रिसॉर्ट्स और इंडियन होटल्स एंड कंपनी के शेयर में भी तेजी आई। वहीं बीएसई सेंसेक्स पर टाटा स्टील का शेयर 0.91 प्रतिशत, टाटा कम्युनिकेशंस का शेयर 0.84 प्रतिशत, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का शेयर 0.21 प्रतिशत, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का शेयर 0.17 प्रतिशत, वोल्टास का शेयर 0.24 प्रतिशत और ऑटोमोटिव स्टैम्पलिंग्स एंड असेंबलीज का शेयर 0.23 प्रतिशत चढ़ा।

हालांकि, टाटा समूह की खुदरा कंपनी ट्रेंट का शेयर 0.90 प्रतिशत गिरकर 8,146.35 रुपये पर, टाइटन का शेयर 0.81 प्रतिशत गिरकर 3,465.80 रुपये और टाटा मोटर्स का शेयर 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 935.35 रुपये प्रति शेयर पर आ गया। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स बृहस्पतिवार को दोपहर के कारोबार में 198.28 अंक या 0.24 प्रतिशत उछलकर 81,665.38 अंक पर रहा।

टॅग्स :Tata Companyरतन टाटाटाटाTata
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारतहवाई दुर्घटनाः 1966 से 2026, होमी भाभा से लेकर अजित पवार?, देखिए 12 बड़ी दुर्घटना और देश ने खो दिए बड़े दिग्गज?

स्वास्थ्यटाटा मुंबई मैराथन में देशभर से 15 चाइल्डहुड कैंसर सर्वाइवर लेंगे हिस्सा

कारोबारसाल 2025ः 45.5 लाख यात्री वाहनों की बिक्री, 2024 के 43.05 लाख वाहनों से 6 प्रतिशत अधिक, जीएसटी दरों में कटौती से फर्राटा

कारोबारM-Cap: टॉप 10 कंपनियों में 7 को बाजार पूंजीकरण में घाटा, SBI को सबसे ज्यादा हुआ नुकसान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम