लाइव न्यूज़ :

टाटा पावर की इकाई को मध्य प्रदेश में 330 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजना का ठेका मिला

By भाषा | Updated: September 2, 2021 17:00 IST

Open in App

टाटा पावर ने बृहस्पतिवार को कहा कि की उसकी पूर्ण अनुषंगी इकाई टीपी सौर्या को मध्य प्रदेश में 330 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजना लगाने को लेकर रेवा अल्ट्रा मेगा सोलर लि. से अनुबंध पत्र मिला है। टाटा पावर ने एक बयान में कहा, ‘‘कंपनी की अनुषंगी इकाई टीपी सौर्या लि. (टीपीएसएल) को मध्य प्रदेश के नीमच जिले में 330 मेगावाट क्षमता की परियोजना लगाने को लेकर रेवा अल्ट्रा मेगा सोलर लि. से अनुबंध पत्र मिला है। इसके तहत 160 मेगावाट की एक इकाई तथा 170 मेगावाट की एक अन्य इकाई लगायी जाएगी।’’ परियोजना का आबंटन शुल्क आधारित प्रतिस्पर्धी बोली के जरिये किया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनुबंध पत्र टाटा पावर, रिन्यूएबल के अध्यक्ष आशीष खन्ना को सौंपा। इस मौके पर नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डाग और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर टाटा पावर के सीईओ और प्रबंध निदेशक प्रवीर सिन्हा ने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश में रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर से 330 मेगावाट सौर परियोजना के विकास और संचालन के लिए यह प्रतिष्ठित अनुबंध प्राप्त करके हमें खुशी है। हम देश भर में ग्रिड स्तर के सौर संयंत्रों को लगातार बढ़ा रहे हैं।’’ परियोजनाएं मध्य प्रदेश के नीमच जिले के नीमच सोलर पार्क में लगायी जाएगी। इससे बनने वाली बिजली खरीद समझौते के तहत 25 साल के लिये रेलवे और मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी लि. को दी जाएगी। इसके साथ, टाटा पावर की नवीकरणीय ऊर्जा की स्थापित क्षमता 2,947 मेगावाट हो जाएगी जबकि1,414 मेगावाट क्षमता क्रियान्वयन के स्तर पर है। इस प्रकार कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 4,361 मेगावाट तक पहुंच जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारShare Market: IRCTC, एचएएल, पीएनबी समेत इन 3 शेयरों का हुआ आज बुरा हाल, गिरते भाव के साथ कर सकते हैं निवेश

कारोबारटाटा पावर रिन्यूबल एनर्जी ने राजस्थान में चालू की 150 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है