लाइव न्यूज़ :

Tata Consultancy Services: काम करने और करियर लिहाज से सबसे अच्छी कंपनी टीसीएस, लिंक्डइन की सूची में शीर्ष स्थान, देखें टॉप 25 कंपनियों की लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 19, 2023 22:22 IST

Tata Consultancy Services: लिंक्डइन की ओर से तैयार ‘भारत में शीर्ष कंपनियों’ की 2023 की सूची में टीसीएस पहले स्थान पर मौजूद है जबकि अमेजन दूसरे और मोर्गन स्टेनले तीसरे स्थान पर है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया मंच लिंक्डइन की एक सूची में टीसीएस को शीर्ष स्थान मिला है।सूची में 25 में से 10 कंपनियां वित्तीय सेवा, बैंक, वित्तीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र की हैं। सूची लिंक्डइन के मंच पर उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है।

Tata Consultancy Services: देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) काम करने और करियर में प्रगति के लिहाज से सबसे अच्छी कंपनी मानी गई है। पेशेवरों के सोशल मीडिया मंच लिंक्डइन की एक सूची में टीसीएस को शीर्ष स्थान मिला है।

लिंक्डइन की ओर से तैयार ‘भारत में शीर्ष कंपनियों’ की 2023 की सूची में टीसीएस पहले स्थान पर मौजूद है जबकि अमेजन दूसरे और मोर्गन स्टेनले तीसरे स्थान पर है। इस सूची में पिछले साल प्रौद्योगिकी कंपनियों का दबदबा रहा था लेकिन इस साल यह कम हुआ है। सूची में इस साल वित्तीय सेवा, तेल एवं गैस, पेशेवर सेवाएं, विनिर्माण और गेमिंग वाली कंपनियां भी शामिल हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, सूची में 25 में से 10 कंपनियां वित्तीय सेवा, बैंक, वित्तीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र की हैं। इनमें मैक्वैरी ग्रुप पांचवें स्थान पर, एचडीएफसी बैंक 11वें स्थान पर, मास्टरकार्ड 12वें और युबी 14वें स्थान पर है। लिंक्डइन इंडिया की प्रबंध निदेशक निराजिता बनर्जी ने कहा, “अनिश्चितता के इस माहौल में, पेशेवर काम करने के लिए ऐसी कंपनियों के बारे में मार्गदर्शन मांग रहे हैं जहां करियर का विकास हो और उन्हें दीर्घकालिक सफलता के लिए स्थापित होने में मदद मिले।

शीर्ष कंपनियों की यह सूची सभी स्तरों पर पेशेवरों को नौकरी के अवसर खोजने के लिहाज से मददगार है।’’ उन्होंने कहा कि किसी विशेष कंपनी में रुचि रखने वाले लोग लिंक्डइन पर अब आसानी से पदों और उससे जुड़े कौशल के बारे में पता कर सकते हैं, अपने संपर्क के ऐसे लोगों को तलाश सकते हैं जो वहां काम करते हैं और कंपनी को ‘फॉलो’ कर भविष्य में आने वाले संभावित अवसरों के बारे में भी जान सकते हैं। यह सूची लिंक्डइन के मंच पर उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है।

इसे आठ मानकों के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें आगे बढ़ने की क्षमता, कौशल विकास, कंपनी स्थिरता, बाहरी अवसर, कंपनी संबंध, स्त्री-पुरूष के स्तर पर विविधता, शैक्षणिक पृष्ठभूमि और देश में कर्मचारी उपस्थिति शामिल हैं।

सूची में बीसवें स्थान पर मौजूद ड्रीम11 और 24वें स्थान पर मौजूद गेम्स24x7 जैसी कंपनियां पहली बार शामिल हुई हैं। इससे गेमिंग क्षेत्र की बढ़ती लोकप्रियता पता चलती है। शीर्ष 25 कंपनियों की इस सूची में 17 कंपनियां पहली बार शामिल हुई हैं, जो भारतीय व्यापार परिवेश की मजबूत रफ्तार को दिखाती है। 

टॅग्स :TCSटाटाTata
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टNashik TCS Scandal: SIT के हत्थे चढ़ी निदा खान; 42 दिनों से पुलिस को दे रही थी चकमा, धर्म परिवर्तन और उत्पीड़न के गंभीर आरोप

कारोबारAmazon hiring: 30,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद, कंपनी AI रिक्रूटमेंट टूल्स शुरू करते हुए बना रही है 11,000 नई भर्तियां करने की योजना

भारतNashik TCS row: कोर्ट ने आरोपी निदा खान को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार, अगली सुनवाई 27 अप्रैल को

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी