लाइव न्यूज़ :

Tata Consultancy Services: छह कर्मचारियों को किया बैन, टीसीएस ने कसे नकेल, जानें क्यों की कार्रवाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 29, 2023 20:41 IST

Tata Consultancy Services: टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने बृहस्पतिवार को यह कहा। देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी सेवा निर्यातक कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की यहां वार्षिक आम सभा में चंद्रशेखरन ने कहा कि कंपनी तीन और कर्मचारियों की भूमिकाओं की जांच कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देलाभ उठाने के मामले में छह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है।छह कर्मचारियों और छह कंपनियों को प्रतिबंधित कर दिया है।दूसरी शिकायत फरवरी के अंत और मार्च में भारत में भर्तियों को लेकर थी।

Tata Consultancy Services: प्रौद्योगिकी कंपनी टीसीएस ने अनुबंधित कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर नौकरी के बारे में जानकारी देने वाली कंपनियों की मदद करने और उनसे लाभ उठाने के मामले में छह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने बृहस्पतिवार को यह कहा। देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी सेवा निर्यातक कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की यहां वार्षिक आम सभा में चंद्रशेखरन ने कहा कि कंपनी तीन और कर्मचारियों की भूमिकाओं की जांच कर रही है।

शेयरधारकों के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “हमने छह कर्मचारियों और छह कंपनियों को प्रतिबंधित कर दिया है।” उन्होंने कहा कि कंपनी को दो शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद उसने आरोपों की जांच की थी। एक अमेरिका में व्यावसायिक सहयोगियों या संविदा कर्मियों की नियुक्ति से संबंधित है और दूसरी शिकायत फरवरी के अंत और मार्च में भारत में भर्तियों को लेकर थी।

चंद्रशेखरन ने कहा कि वह इन कर्मचारियों को मिले लाभ का आकलन नहीं कर सकते, लेकिन प्रतिबंधित कर्मचारियों ने इस तरह व्यवहार किया कि वे कुछ कंपनियों का पक्ष ले रहे थे। उन्होंने कहा, “कंपनी ‘बिजनेस एसोसिएट’ आपूर्तिकर्ता प्रबंधन प्रक्रिया की समीक्षा करेगी और देखेगी कि क्या खामियां हैं।

कंपनी यह सुनिश्चित करने के लिए प्रक्रिया को पूरी तरह से सख्त करेगी कि दोबारा ऐसी घटनाएं न हों।” इसी महीने कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि टीसीएस ने कंपनी के नियमों का उल्लंघन करने के लिए कुछ कर्मचारियों को निलंबित किया है। कुछ खबरों में कर्मचारियों के मिले लाभ का आकलन 100 करोड़ रुपये तक बताया गया है।

टॅग्स :टाटाTCSTata Company
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारतहवाई दुर्घटनाः 1966 से 2026, होमी भाभा से लेकर अजित पवार?, देखिए 12 बड़ी दुर्घटना और देश ने खो दिए बड़े दिग्गज?

कारोबारदुनिया में टीसीएस और इन्फोसिस का जलवा, 21.2 और 16.4 अरब डॉलर के साथ नंबर-2 और 3 पर कायम, देखिए टॉप-10 लिस्ट

स्वास्थ्यटाटा मुंबई मैराथन में देशभर से 15 चाइल्डहुड कैंसर सर्वाइवर लेंगे हिस्सा

कारोबारसाल 2025ः 45.5 लाख यात्री वाहनों की बिक्री, 2024 के 43.05 लाख वाहनों से 6 प्रतिशत अधिक, जीएसटी दरों में कटौती से फर्राटा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित