लाइव न्यूज़ :

स्विगी ने सॉफ्टबैंक विजन फंड-2, प्रोसस की अगुवाई में 1.25 अरब अमेरिकी डॉलर जुटाए

By भाषा | Updated: July 20, 2021 13:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जुलाई ऑनलाइन ऑर्डर लेकर खाना पहुंचाने वाले मंच स्विगी ने मंगलवार को सॉफ्टबैंक विजन फंड-2 और प्रोसस की अगुवाई में 1.25 अरब अमेरिकी डॉलर (करीब 9,345 करोड़ रुपये) जुटाने की घोषणा की।

सूत्रों के मुताबिक वित्त पोषण के इस दौर के पूरा होने के बाद कंपनी का मूल्यांकन 5.5 अरब डॉलर (करीब 41,125 करोड़ रुपये) हो जाएगा।

स्विगी के प्रतिस्पर्धी जोमैटो ने हाल में अपनी आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) बंद की, जिसके तहत उसका मूल्यांकन 64,365 करोड़ रुपये था।

स्विगी ने एक बयान में कहा कि वित्त पोषण में कंपनी के दीर्घकालिक निवेशक प्रोसस के साथ ही अन्य मौजूदा निवेशकों एक्सेल पार्टनर्स और वेलिंगटन मैनेजमेंट ने भागीदारी की। इसके साथ ही सॉफ्टबैंक विजन फंड-2 द्वारा भारतीय खाद्य वितरण श्रेणी में यह पहला निवेश है।

स्विगी के सीईओ श्रीहर्ष मजेटी ने कहा, ‘‘कुछ सबसे दूरदर्शी वैश्विक निवेशकों की भागीदारी स्विगी के मिशन और भारत से बाहर एक स्थायी और प्रतिष्ठित कंपनी बनाने की उसकी क्षमता को दर्शाती है।’’

उन्होंने कहा कि भारत में फूड डिलीवरी का दायरा बहुत बड़ा है और अगले कुछ सालों में कंपनी इस श्रेणी को बढ़ाने के लिए आक्रामक तरीके से निवेश जारी रखेगी।

मजेटी ने कहा, ‘‘हमारा सबसे बड़ा निवेश हमारे गैर-खाद्य व्यवसायों में होगा, जिसमें कम समय में जबरदस्त वृद्धि हुई है, खासकर पिछले 15 महीनों में।’’

स्विगी ने कहा कि यह निवेश कंपनी के मुख्य खाद्य वितरण व्यवसाय को बढ़ाने और नए खाद्य तथा गैर-खाद्य कारोबार के विकास में सहायक होगा।

इसके लिए कंपनी प्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) में अपनी क्षमताओं को बढ़ाएगी और इंजीनियरिंग, उत्पाद, डेटा विज्ञान, विश्लेषण और आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े दलों को मजबूत किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल