लाइव न्यूज़ :

Sun Life Global Solutions SLGS: भारत और फिलिपीन में 1000 नए लोगों को नियुक्त, एसएलजीएस करेगी कामकाज का विस्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 19, 2023 20:55 IST

Sun Life Global Solutions SLGS: एसएलजीएस के प्रबंध निदेशक तरुण सरीन ने कहा कि वृद्धि की संभावनाओं को देखते हुए कंपनी भारत और फिलिपीन में करीब 1,000 नए लोगों को नियुक्त करेगी।

Open in App
ठळक मुद्दे70 प्रतिशत नियुक्तियां भारत में की जाएंगी।रणनीति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।कनाडा, एशिया, अमेरिका के लिये सेवाएं और समाधान प्रदान करती है।

Sun Life Global Solutions SLGS: सन लाइफ ग्लोबल सॉल्यूशंस (एसएलजीएस) की अपना कामकाज बढ़ाने को लेकर अगले दो साल में करीब 700 लोगों को नियुक्त करने की योजना है।

एसएलजीएस नवोन्मेष केंद्र है जो ज्ञान सेवाएं और व्यापार सेवाएं कनाडा स्थित वित्तीय सेवा कंपनी सन लाइफ फाइनेंशियल इंक को उपलब्ध कराती है। सन लाइफ ग्लोबल सॉल्यूशंस भारत और फिलिपीन से काम करती है। फिलहाल कंपनी में लगभग 3,000 कर्मचारी काम कर रहे हैं।

कंपनी के भारत में दो केंद्र हैं। वहीं फिलिपीन में करीब 2,000 कर्मचारी हैं। एसएलजीएस के प्रबंध निदेशक तरुण सरीन ने कहा कि वृद्धि की संभावनाओं को देखते हुए कंपनी भारत और फिलिपीन में करीब 1,000 नए लोगों को नियुक्त करेगी। इसमें से 70 प्रतिशत नियुक्तियां भारत में की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि एसएलजीएस संगठन की उद्यम रणनीति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कंपनी सभी क्षेत्रों...कनाडा, एशिया, अमेरिका और संपत्ति प्रबंधन और कॉरपोरेट संबंधित कार्यों के लिये सेवाएं और समाधान प्रदान करती है।

टॅग्स :कनाडानौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित