लाइव न्यूज़ :

स्टॉक मार्केट: लगातार दूसरे हफ्ते निफ्टी 50 इंडेक्स ने बढ़त बनाई, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी समेत इस बैंक ने मारी बाजी

By आकाश चौरसिया | Updated: October 30, 2023 17:35 IST

जब सेंसक्स बंद हुआ तो यूके के एफटीएसई, फ्रांस के सीएसी 40 और जर्मनी के डीएएक्स सहित प्रमुख यूरोपीय बाजार अपने आधा फीसदी के साथ ऊपर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनिफ्टी 50 दूसरे हफ्ते में भी लगातार बेहतर परफॉर्मेंस के साथ बाजार में बढ़त बनाईयूके के एफटीएसई, फ्रांस के सीएसी 40 और जर्मनी के डीएएक्स सहित प्रमुख यूरोपीय बाजार ने अच्छा कियावहीं, निवेशक अब इन बैंकों की प्रमुख बैठकों पर नजर बनाए हुए हैं

नई दिल्ली: निफ्टी 50 दूसरे हफ्ते में भी लगातार बेहतर परफॉर्मेंस के साथ बाजार में बढ़त बनाए हुए है। इसमें  रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक सहित चुनिंदा दिग्गजों ने इस सेंसेक्स में उछाल मारी।

सेंसेक्स सूचकांक में बढ़त के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर शीर्ष योगदानकर्ता के रूप में मार्केट में टॉप पर रहे।

निफ्टी 50 इंडेक्स आज 19,047.25 के पिछले बंद के मुकाबले 19,053.40 पर खुला और क्रमशः 19,158.50 और 18,940 के अपने इंट्राडे हाई और लो को छुआ। अंत में सूचकांक 94 अंक या 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,140.90 पर बंद हुआ। 

जबकि, सेंसेक्स 63,782.80 के पिछले बंद के मुकाबले 63,885.56 पर खुला और इंट्राडे में क्रमश: 64,184.58 और 63,431.45 के उच्चतम और निचले स्तर को छुआ। 30-शेयर पैक 330 अंक या 0.52 प्रतिशत ऊपर 64,112.65 पर बंद हुआ।

जब सेंसक्स बंद हुआ तो यूके के एफटीएसई, फ्रांस के सीएसी 40 और जर्मनी के डीएएक्स सहित प्रमुख यूरोपीय शेयर बाजार में अपने आधे फीसदी के साथ ऊपर रहे हैं। निवेशकों ने इस सप्ताह प्रमुख केंद्रीय बैंक की बैठकों पर ध्यान रखते हुए निवेश कर सकता है। 

वहीं, मंगलवार को होने वाली बैंक ऑफ जापान की बैठक से निकले निर्णय के आधार पर यूएस के फेडरल रिजर्व अपनी नीतियां सामने लाएगा। इससे जुड़ा फैसला वह बुधवार को लेगा। इनके अलावा बैंक ऑफ इंग्लैंड की बैठक भी गुरुवार तक सुनुश्चित है, जहां भविष्य को लेकर नीतियों पर चर्चा होनी है। 

इसके अलावा, मंगलवार को चीनी विनिर्माण डेटा और शुक्रवार को अमेरिकी नौकरियों के डेटा प्रमुख तौर पर निवेशक अपना फोकस करेंगे और इसी आधार पर निवेश भी कर सकते हैं।

टॅग्स :बिजनेसशेयर बाजारshare bazarआईसीआईसीआईHDFCHDFC BankReliance IndustriesICICI
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारATM Withdrawal Rules: एटीएम से पैसा निकालने पर अब देना होगा ज्यादा चार्ज, अप्रैल से बैंकों ने किया बड़ा बदलाव

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?