लाइव न्यूज़ :

साल के पहले दिन ही शेयर मार्केट में गिरावट, सेंसेक्स 244 अंक नीचे पहुंचा

By IANS | Updated: January 1, 2018 18:55 IST

देश के शेयर बाजारों में साल के पहले दिन सोमवार को गिरावट दर्ज की गई।

Open in App

देश के शेयर बाजारों में साल के पहले दिन सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 244.08 अंकों की गिरावट के साथ 33,812.75 पर और निफ्टी 95.15 अंकों की गिरावट के साथ 10,435.55 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 3.16 अंकों की तेजी के साथ 34,059.99 पर खुला और 244.08 अंकों या 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ 33,812.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,101.13 के ऊपरी और 33,766.15 के निचले स्तर को छुआ।सेंसेक्स के 30 में से 5 शेयरों में तेजी रही, जिसमें - विप्रो (1.39 फीसदी), कोल इंडिया (1.31 फीसदी), सन फार्मा (0.49 फीसदी), एक्सिस बैंक (0.44 फीसदी) और लार्सन एंड टूब्रो (0.39 फीसदी) शामिल रहे। सेसेंक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - टीसीएस (1.69 फीसदी), हिन्दुस्तान यूनीलीवर (1.52 फीसदी), इंडसइंट बैंक (1.45 फीसदी), एचडीएफसी (1.35 फीसदी) और टाटा मोटर्स (1.35 फीसदी)।  वहीं, बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 13.43 अंकों की तेजी के साथ 17,835.83 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 49.24 अंकों की तेजी के साथ 19,279.96 पर बंद हुआ।नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह एक अंकों की तेजी के साथ 10,531.70 पर खुला और 95.15 अंकों या 0.90 फीसदी की गिरावट के साथ 10,435.55 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,537.85 के ऊपरी और 10,423.10 के निचले स्तर को छुआ।बीएसई के 19 में से छह सेक्टरों में तेजी रही। उपभोक्ता सेवाएं (0.80 फीसदी), बिजली (0.79 फीसदी), पूंजीगत सामग्री (0.40 फीसदी), रियल्टी (0.36 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊं वस्तु (0.18 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।  बीएसई के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे -वाहन (0.78 फीसदी), बैंकिग (0.75 फीसदी), ऊर्जा (0.68 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.65 फीसदी) और वित्त (0.64 फीसदी)। बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,624 शेयरों में तेजी और 1,241 में गिरावट रही, जबकि 185 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

टॅग्स :सेंसेक्सशेयर बाजारबिज़नेसshare bazar
Open in App

संबंधित खबरें

पर्सनल फाइनेंसएप्पल इंडिया के चीफ संजय कौल का इस्तीफा, अब ये होंगे बिजनेस प्रमुख 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?