लाइव न्यूज़ :

करोड़ों ग्राहकों के लिए SBI ने जारी किया अलर्ट: पैसा लेने के लिए स्कैन ना करें QR कोड, हो सकते हैं कंगाल

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 22, 2022 15:37 IST

डिजिटल माध्यम से मनी ट्रांसफर करना जितना आसान हो गया है तो वहीं इसके बढ़ते इस्तेमाल के साथ ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर क्राइम के मामलों में भी काफी इजाफा हो गया है। इसी क्रम में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक अलर्ट जारी किया है, जिसमें बताया है कि पैसे लेने के लोए कभी भी QR कोड को स्कैन ना करें वरना फ्रॉड हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देधोखाधड़ी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एसबीआई ने अपने ग्राहकों को अलर्ट जारी किया है। बैंक ने अपने ग्राहकों को चेतावनी दी है कि अगर उन्हें किसी व्यक्ति से कोई क्यूआर कोड मिलता है तो वे गलती से भी उसे स्कैन न करें।

आज के समय में डिजिटल माध्यम से मनी ट्रांसफर करना काफी आसान हो गया है। इसकी वजह से यूजर्स कही भी और कैसे भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। हालांकि, ऑनलाइन बैंकिंग के बढ़ते इस्तेमाल के साथ ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर क्राइम के मामलों में भी काफी इजाफा हो गया है। ऐसे में स्कैमर्स ने देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के खाताधारकों को ठगने का नया तरीका अपनाया है। 

इस धोखाधड़ी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एसबीआई ने अपने 44 करोड़ ग्राहकों को अलर्ट जारी किया है। यह फ्रॉड आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले क्यूआर कोड से जुड़ा है। बैंक ने अपने ग्राहकों को चेतावनी दी है कि अगर उन्हें किसी व्यक्ति से कोई क्यूआर कोड मिलता है तो वे गलती से भी उसे स्कैन न करें। बैंक का कहना है कि अगर ग्राहक प्रेषक के बारे में विवरण जाने बिना किसी भी क्यूआर कोड को स्कैन करते हैं, तो उनके खाते से पैसे निकल सकते हैं।

इस सन्दर्भ में बैंक ने ट्वीट करते हुए लिखा, "आपको पैसे प्राप्त करने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करने की आवश्यकता नहीं है। हर बार UPI पेमेंट करते समय सेफ्टी टिप्स को याद रखें।" इस ट्वीट के जरिये स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने करोड़ों ग्राहकों को सतर्क किया है। एसबीआई ने कहा कि क्यूआर कोड हमेशा भुगतान करने के लिए उपयोग किया जाता है, भुगतान लेने के लिए नहीं। 

ऐसे में अगर कभी भुगतान प्राप्त करने के नाम पर क्यूआर कोड स्कैन करने का मैसेज या मेल आए तो गलती से भी स्कैन न करें। इससे आपका खाता खाली हो सकता है। बैंक ने बताया कि जब आप क्यूआर कोड स्कैन करते हैं तो आपको पैसे नहीं मिलते हैं, लेकिन मैसेज आता है कि बैंक खाते से पैसे निकाल लिए गए हैं। बैंक ने कुछ सेफ्टी टिप्स दिए हैं जिन्हें आपको समझने की जरूरत है। यदि आप एक भी गलती करते हैं, तो आप कंगाल बन सकते हैं। 

-कोई भी भुगतान करने से पहले हमेशा यूपीआई आईडी सत्यापित करें।

-UPI आईडी के अलावा, पैसे भेजने से पहले हमेशा मोबाइल नंबर और नाम की पुष्टि करें।

-अपना यूपीआई पिन किसी के साथ साझा न करें।

-यूपीआई पिन को गलती से भी भ्रमित न करें।

-फंड ट्रांसफर के लिए स्कैनर का ठीक से इस्तेमाल करें।

-किसी भी परिस्थिति में उन स्रोतों से समाधान न मांगें जो आधिकारिक नहीं हैं।

टॅग्स :स्टेट बैंक ऑफ इंडियाUPIDigital
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारUPI Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएगा UPI पेमेंट का तरीका, जानें RBI का नया नियम

कारोबारभारत में तेज़ी से लोकप्रिय होता एक क्रेडिट कार्ड, लाखों लोग इसे ले चुके हैं

कारोबारयूपीआई के नियमों में बदलाव, लेनदेन करने से पहले जान लें ये बड़ी बातें

भारतअभी भी खत्म नहीं हुआ है रेडियो का आकर्षण

भारतUPI Transaction Rules: UPI के जरिए पेमेंट के दौरान हो गए धोखाधड़ी का शिकार, तो अब मिलेगा मुआवजा, जानें कैसे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित