लाइव न्यूज़ :

रुपए की गिरती कीमतों के बावजूद SBI के MD ने कहा- चिंता की बात नहीं, रुपया अभी भी मजबूत

By भाषा | Updated: September 2, 2018 10:31 IST

गुप्ता ने कहा, ‘‘आपको यह देखने की जरूरत है कि दुनिया में क्या घट रहा है। अर्जेंटीना, इंडोनेशिया...अधिकतर देशों की मुद्राएं डॉलर के आगे कमजोर पड़ रही हैं। अगर तुलना की जाए तो डॉलर के मुकाबले रुपये में बहुत कम गिरावट हुई है।’’

Open in App

नई दिल्ली, 2 सितंबर: डॉलर के मुकाबले रुपया भले ही 71 के ऐतिहासिक सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया हो, लेकिन भारतीय स्टेट बैंक का आकलन है कि इसे लेकर ‘चिंता की कोई बात नहीं’, क्योंकि घरेलू मुद्रा की विनिमय दर अभी भी ‘ कुछ अधिक मजबूत’ है।

उभरती अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों की मुद्राओं के बीच हाल के महीनों में रुपये का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है। साल की शुरुआत से डालर के मुकाबले रुपया अब तक 10% से अधिक कमजोरी हुआ है। लेकिन भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के प्रबंध निदेशक पी. के. गुप्ता ने शुक्रवार (31अगस्त) को पत्रकारों से कहा कि भारतीय रुपया अभी भी अपनी समकक्ष मुद्राओं से बेहतर स्थिति में है। इसमें तुर्की, अर्जेंटीना और इंडोनेशिया की मुद्राएं शामिल है।

गुप्ता ने कहा, ‘‘आपको यह देखने की जरूरत है कि दुनिया में क्या घट रहा है। अर्जेंटीना, इंडोनेशिया...अधिकतर देशों की मुद्राएं डॉलर के आगे कमजोर पड़ रही हैं। अगर तुलना की जाए तो डॉलर के मुकाबले रुपये में बहुत कम गिरावट हुई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि रुपये की स्थिति अभी चिंताजनक है। यह अपनी वास्तविक विनिमय दर से कहीं ऊपर है। इसमें थोड़ी-बहुत और गिरावट होने से कोई असर नहीं पड़ना चाहिए।’’ डॉलर के मुकाबले रुपया आज 26 पैसे गिरकर 71 के स्तर पर पहुंच गया। यह इसका सर्वकालिक रिकॉर्ड निचला स्तर है।

टॅग्स :भारतीय स्टेट बैंकडॉलर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारदक्षिण कोरिया के साथ व्यापार संतुलन जरूरी?, द्विपक्षीय व्यापार 27 अरब डॉलर के करीब?

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका