लाइव न्यूज़ :

भारतीय स्टेट बैंकः ब्याज दर 0.25 प्रतिशत कम होकर 8.25 प्रतिशत?, एसबीआई ने ग्राहकों को दिया खुशखबरी, आज से लागू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 15, 2025 09:08 IST

State Bank of India:एसबीआई ने जमाओं पर मिलने वाले ब्याज की दरों में भी 0.10-0.25 प्रतिशत अंकों की कटौती कर दी है। नई दरें 15 अप्रैल से प्रभावी होंगी।

Open in App
ठळक मुद्देअब ब्याज दर 3.5 प्रतिशत के मुकाबले 3.25 प्रतिशत है। विशेष जमा योजना वापस ले ली है, जिसमें 7.3 प्रतिशत ब्याज मिलता था।मौजूदा खुदरा ऋण उत्पादों पर भी ब्याज दरों में.25 प्रतिशत की कटौती की है।

नई दिल्लीः देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने रिजर्व बैंक की नीतिगत रेपो दर में कटौती का लाभ अपने ग्राहकों को देते हुए अपनी उधारी दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है। इस कटौती के बाद एसबीआई के मौजूदा और नए उधार लेने वाले ग्राहकों दोनों के लिए कर्ज लेना सस्ता हो जाएगा। इस नयी कटौती के साथ एसबीआई की रेपो से जुड़ी उधारी दर (आरएलएलआर) 0.25 प्रतिशत कम होकर 8.25 प्रतिशत रह जाएगी। एसबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, बैंक ने ‘बाह्य मानक आधारित उधारी दर’ (ईबीएलआर) को 0.25 प्रतिशत घटाकर 8.65 प्रतिशत कर दिया है। संशोधित दरें 15 अप्रैल, 2025 से प्रभावी हो जाएंगी। ब्याज दर में यह कटौती पिछले सप्ताह रिजर्व बैंक द्वारा लगातार दूसरी बार प्रमुख ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत अंकों की कटौती के बाद की गई है। इसके साथ ही एसबीआई ने जमाओं पर मिलने वाले ब्याज की दरों में भी 0.10-0.25 प्रतिशत अंकों की कटौती कर दी है। नई दरें 15 अप्रैल से प्रभावी होंगी।

अब तीन करोड़ रुपये तक की सावधि जमाओं के लिए एक-दो साल की अवधि पर ब्याज दर 0.10 प्रतिशत घटकर 6.70 प्रतिशत रह जाएगी जबकि दो साल से तीन साल से कम की परिपक्वता अवधि वाली जमाओं पर सात प्रतिशत की जगह 6.90 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। इस बीच, निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक ने बचत खातों पर ब्याज दर को 0.25 प्रतिशत घटाकर 2.75 प्रतिशत कर दिया है, जो निजी क्षेत्र के अन्य बैंकों में सबसे कम है। एचडीएफसी बैंक की वेबसाइट के अनुसार, 50 लाख रुपये से अधिक की जमा राशि के लिए अब ब्याज दर 3.5 प्रतिशत के मुकाबले 3.25 प्रतिशत है।

दर में यह कटौती 12 अप्रैल से प्रभावी है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी 400-दिवसीय विशेष जमा योजना वापस ले ली है, जिसमें 7.3 प्रतिशत ब्याज मिलता था। मुंबई स्थित बैंक ऑफ इंडिया ने अपने आवासीय कर्ज की ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की है, जिससे नए और मौजूदा दोनों ग्राहकों को लाभ होगा। आवास ऋण के अलावा, बैंक ऑफ इंडिया ने वाहन ऋण, व्यक्तिगत ऋण, संपत्ति के खिलाफ ऋण, शिक्षा ऋण और स्टार रिवर्स मॉर्गेज ऋण सहित चुनिंदा मौजूदा खुदरा ऋण उत्पादों पर भी ब्याज दरों में.25 प्रतिशत की कटौती की है।

टॅग्स :SBIRepo Rate
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

कारोबारशेयर निवेश और बैंक जमा से होने वाली कमाई पर एक समान कर व्यवस्था हो, शेट्टी ने कहा-कहीं भी कराधान में इस तरह की असमानता नहीं

कारोबारM-Cap: टॉप 10 कंपनियों में 7 को बाजार पूंजीकरण में घाटा, SBI को सबसे ज्यादा हुआ नुकसान

कारोबारसार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की संख्या 27 से घटकर 12?, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का लाभ वित्त वर्ष 2025-26 के अंत तक 2 लाख करोड़ रुपये

कारोबारब्याज दर घटाकर ग्राहकों को लाभ दें बैंक, मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम