लाइव न्यूज़ :

भारतीय स्टेट बैंकः 10000 नई नौकरी?, एसबीआई ने कहा 2024-25 में नए कर्मचारियों को भर्ती करने की योजना, इस फील्ड में तैनाती?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 6, 2024 16:43 IST

State Bank of India: एसबीआई के चेयरमैन सी एस शेट्टी ने कहा कि हम अपने कार्यबल को प्रौद्योगिकी पक्ष के साथ-साथ सामान्य बैंकिंग पक्ष पर भी मजबूत कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे1,500 प्रौद्योगिकी लोगों की भर्ती की घोषणा की है।डेटा आर्किटेक्ट्स, नेटवर्क संचालकों आदि जैसी विशेष नौकरियों पर भी है। मार्च, 2024 तक बैंक के कुल कर्मचारियों की संख्या 2,32,296 थी।

State Bank of India: सार्वजनिक क्षेत्र का भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) चालू वित्त वर्ष (2024-25) में 10,000 नए कर्मचारियों को भर्ती करने की योजना बना रहा है। बैंक यह नई भर्ती आम बैंकिंग जरूरतों और अपनी अपनी तकनीकी क्षमता को बढ़ावा देने के लिए करेगा। बैंक ने निर्बाध ग्राहक सेवा प्रदान करने के साथ-साथ अपने डिजिटल चैनल को मजबूत करने के लिए प्रौद्योगिकी में महत्वपूर्ण निवेश किया है। एसबीआई के चेयरमैन सी एस शेट्टी ने कहा, “हम अपने कार्यबल को प्रौद्योगिकी पक्ष के साथ-साथ सामान्य बैंकिंग पक्ष पर भी मजबूत कर रहे हैं।

हमने हाल ही में प्रवेश स्तर और थोड़े उच्चस्तर पर लगभग 1,500 प्रौद्योगिकी लोगों की भर्ती की घोषणा की है।” उन्होंने कहा, “हमारी प्रौद्योगिकी भर्ती डेटा वैज्ञानिकों, डेटा आर्किटेक्ट्स, नेटवर्क संचालकों आदि जैसी विशेष नौकरियों पर भी है। हम उन्हें प्रौद्योगिकी पक्ष में विभिन्न प्रकार की नौकरियों के लिए भर्ती कर रहे हैं... इसलिए, कुल मिलाकर, हमारी वर्तमान वर्ष की आवश्यकता लगभग 8,000 से 10,000 लोगों की होगी। लोगों को विशेष और सामान्य दोनों पक्षों में जोड़ा जाएगा।” मार्च, 2024 तक बैंक के कुल कर्मचारियों की संख्या 2,32,296 थी।

इसमें से पिछले वित्त वर्ष के अंत में 1,10,116 अधिकारी बैंक में कार्यरत थे। क्षमता निर्माण के बारे में पूछे जाने पर शेट्टी ने कहा कि यह एक सतत प्रक्रिया है और बैंक ग्राहकों की उभरती जरूरतों को पूरा करने के लिए मौजूदा कर्मचारियों को पुनः प्रशिक्षित और उन्नत बनाता है। उन्होंने कहा, “ग्राहकों की अपेक्षाएं बदल रही हैं, तकनीक बदल रही है, डिजिटलीकरण को व्यापक रूप से अपनाया जा रहा है।

इसलिए, हम सभी स्तर पर अपने कर्मचारियों को लगातार नया कौशल प्रदान कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि बैंक ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने और बेहतर बैंकिंग अनुभव प्रदान करने के लिए कुछ विशिष्ट क्षेत्रों में विशेष कौशल विकास प्रदान करता है। जहां तक ​​नेटवर्क विस्तार की बात है, शेट्टी ने कहा कि एसबीआई चालू वित्त वर्ष में देशभर में 600 शाखाएं खोलने की योजना बना रहा है। मार्च, 2024 तक एसबीआई के पास देशभर में 22,542 शाखाओं का नेटवर्क है।

टॅग्स :स्टेट बैंक ऑफ इंडियाSBI
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

कारोबारशेयर निवेश और बैंक जमा से होने वाली कमाई पर एक समान कर व्यवस्था हो, शेट्टी ने कहा-कहीं भी कराधान में इस तरह की असमानता नहीं

कारोबारM-Cap: टॉप 10 कंपनियों में 7 को बाजार पूंजीकरण में घाटा, SBI को सबसे ज्यादा हुआ नुकसान

कारोबारसार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की संख्या 27 से घटकर 12?, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का लाभ वित्त वर्ष 2025-26 के अंत तक 2 लाख करोड़ रुपये

भारतAssam: गुवाहाटी में कमर्शियल बिल्डिंग में लगी आग, 24 घंटों से ज्यादा समय से बुझाने की कोशिश, कई एजेंसियां बचाव कार्य में जुटी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम