लाइव न्यूज़ :

Spotify Layoffs 2023: 1500 कर्मचारियों की छुट्टी, गीत-संगीत की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सेवा देने वाली कंपनी स्पॉटिफाई ने दिया झटका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 5, 2023 20:25 IST

Spotify Layoffs 2023: जनवरी में करीब छह प्रतिशत कर्मचारियों और जून में दो प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी के ब्लॉग पर 17 प्रतिशत कर्मचारियों को हटाने की जानकारी दी। नौकरियों में यह कटौती 'रणनीति’ के तहत की जा रही है।पोस्ट में हटाए जाने वाले कर्मचारियों की संख्या नहीं बताई।

Spotify Layoffs 2023: गीत-संगीत की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सेवा देने वाली कंपनी स्पॉटिफाई अपनी लागत कम करने और लाभ की स्थिति में पहुंचने के लिए दुनिया भर में लगभग 1,500 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। यह स्पॉटिफाई में इस साल होने वाली तीसरी छंटनी होगी। इसके पहले जनवरी में करीब छह प्रतिशत कर्मचारियों और जून में दो प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की गई थी।

स्पॉटिफाई के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डेनियल इक ने सोमवार को कंपनी के ब्लॉग पर 17 प्रतिशत कर्मचारियों को हटाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नौकरियों में यह कटौती 'रणनीति’ के तहत की जा रही है जिसमें कम श्रमबल के साथ मुनाफे पर जोर दिया गया है। हालांकि इक ने अपनी पोस्ट में हटाए जाने वाले कर्मचारियों की संख्या नहीं बताई।

लेकिन कंपनी के एक प्रवक्ता ने करीब 1,500 कर्मचारियों को दुनिया भर में हटाए जाने की पुष्टि की। स्टॉकहोम स्थित कंपनी साल 2023 में सितंबर तक 46.2 करोड़ यूरो यानी करीब 50 करोड़ डॉलर के शुद्ध घाटे में रही है। स्पॉटिफाई ने कोविड-19 महामारी के दौरान कर्मचारियों, सामग्री और विपणन पर 2020 और 2021 में बड़े पैमाने पर निवेश किया था।

उसके लिए कंपनी ने सस्ती दरों पर कर्ज लिए थे लेकिन बाद में ब्याज दर बढ़ने से कंपनी की समस्याएं बढ़ने लगीं। इक ने भी अपनी पोस्ट में इसका जिक्र करते हुए कहा, "पिछले साल दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों ने ब्याज दरें बढ़ानी शुरू कर दीं। अब हम खुद को बहुत मुश्किल हालात में पा रहे हैं।

बीते एक साल में लागत घटाने की तमाम कोशिशों के बावजूद हमें लागत ढांचे पर खास ध्यान देने की जरूरत है।" महामारी के दौरान कारोबार में तेजी से विस्तार करने वाली कई अन्य प्रौद्योगिकी आधारित कंपनियों- अमेजन, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, मेटा और आईबीएम ने भी इस साल हजारों कर्मचारियों की छंटनी की है।

टॅग्स :नौकरीअमेरिकादिल्लीLondon
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका