लाइव न्यूज़ :

SpiceJet layoffs: 1350 लोगों की नौकरी पर संकट!, विमानन कंपनी स्पाइसजेट को 100 करोड़ रुपये की बचत, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 12, 2024 20:29 IST

SpiceJet layoffs: 15 प्रतिशत की कटौती का मतलब होगा कि करीब 1,350 लोग अपनी नौकरियां खो देंगे। मामले की जानकारी रखने वाले दूसरे अधिकारी ने बताया कि सभी विभागों में छंटनी की आशंका है और अंतिम सूची तैयार की जा रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देकितने लोगों की छंटनी होगी इसको लेकर इस सप्ताह अंतिम फैसला होने की उम्मीद है।एयरलाइन ने लाभदायक वृद्धि हासिल करने के लिए कर्मचारियों की संख्या को तर्कसंगत बनाने सहित कई उपाय शुरू किए हैं। एयरलाइन में करीब 9,000 कर्मचारी हैं। कर्मचारियों की संख्या 10-15 प्रतिशत कम करने पर विचार किया जा रहा है।

SpiceJet layoffs: संकटग्रस्त विमानन कंपनी स्पाइसजेट आने वाले दिनों में कम से कम 1,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एयरलाइन ने लागत में कमी लाने और अपने कम होते विमान बेड़े के संचालन को सुव्यवस्थित करने की दिशा में आगे बढ़ते हुए यह फैसला किया है। मामले से वाकिफ अधिकारियों में से एक ने बताया कि वित्तीय संकट, कानूनी लड़ाई तथा अन्य प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करते हुए वाहक अधिक कर्मचारियों को छोड़ने के लिए कह सकता है क्योंकि अभी जितने विमान सेवा में हैं उनकी तुलना में कर्मचारी अधिक हैं। कितने लोगों की छंटनी होगी इसको लेकर इस सप्ताह अंतिम फैसला होने की उम्मीद है।

संपर्क करने पर स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि एयरलाइन ने लाभदायक वृद्धि हासिल करने के लिए कर्मचारियों की संख्या को तर्कसंगत बनाने सहित कई उपाय शुरू किए हैं। अधिकारी ने बताया कि एयरलाइन में करीब 9,000 कर्मचारी हैं। कर्मचारियों की संख्या 10-15 प्रतिशत कम करने पर विचार किया जा रहा है।

कुल लागत को कम करने के लिए छंटनी आवश्यक है और वार्षिक बचत 100 करोड़ रुपये तक हो सकती है। 15 प्रतिशत की कटौती का मतलब होगा कि करीब 1,350 लोग अपनी नौकरियां खो देंगे। मामले की जानकारी रखने वाले दूसरे अधिकारी ने बताया कि सभी विभागों में छंटनी की आशंका है और अंतिम सूची तैयार की जा रही है।

टॅग्स :स्पाइसजेटनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम