लाइव न्यूज़ :

स्पाइसजेट ने 14 नयी घरेलू उड़ानें शुरू की

By भाषा | Updated: August 20, 2021 21:25 IST

Open in App

विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने शुक्रवार को ग्वालियर और भावनगर जैसे नए घरेलू गंतव्यों को जोड़ने वाली 14 नयी घरेलू उड़ानें शुरू की। एक बयान में यह जानकारी दी गई। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नयी दिल्ली में 14 उड़ानों में से एक भावनगर-दिल्ली उड़ान को हरी झंडी दिखाई। स्पाइसजेट के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने एक बयान में कहा, ‘‘क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने और छोटे शहरों को देश के विमानन मानचित्र पर लाने की हमारी प्रतिबद्धता के तौर पर स्पाइसजेट 14 नई उड़ानें शुरू कर रही है। इसमें से भावनगर-दिल्ली, भावनगर-सूरत, ग्वालियर-जयपुर, किशनगढ़ (अजमेर)-मुंबई, पुणे-तिरुपति और वाराणसी-देहरादून की पहली उड़ानें हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम भावनगर को मुंबई से भी जोड़ेंगे। भावनगर, गुजरात का छठा बड़ा शहर है, जहां स्पाइसजेट उड़ान सेवा शुरू करेगी।’’ इन 14 नयी उड़ानों के संचालन के लिए विमानन कंपनी अपने क्यू400 विमान का इस्तेमाल करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

भारतसवार थे 150 यात्री, लेह जा रहे स्पाइसजेट विमान में तकनीकी खराबी, हवा में इंजन, दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा

भारतछत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डाः इतनी बड़ी लापरवाही के लिए आखिर कौन जिम्मेदार?

भारतग्वालियर में ‘अभ्युदय: मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट’ का आयोजन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंच से की सीएम डॉ. मोहन यादव की जबरदस्त तारीफ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी