लाइव न्यूज़ :

विदेशों में गिरावट से सोयाबीन, सीपीओ, बिनौला तेल कीमतों में गिरावट, सरसों में सुधार

By भाषा | Updated: August 30, 2021 19:53 IST

Open in App

विदेशी बाजारों में गिरावट के रुख के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को सोयाबीन तेल तिलहन, बिनौला और कच्चे पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल में गिरावट दर्ज हुई। वहीं मांग बढ़ने से सरसों तेल तिलहन में सुधार रहा। बाकी तेल-तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे। बाजार सूत्रों ने कहा कि शिकॉगो एक्सचेंज में एक प्रतिशत की गिरावट आई है जबकि मलेशिया एक्सचेंज में 1.8 प्रतिशत की गिरावट रही। उन्होंने कहा कि सलोनी, आगरा और राजस्थान के कोटा में सरसों की मांग बढ़ने के बीच सरसों दाना का भाव 8,600 रुपये से बढ़ाकर 8,700 रुपये क्विन्टल हो गया। उन्होंने कहा कि शनिवार को देश की विभिन्न मंडियों में करीब डेढ़ लाख बोरी सरसों की आवक थी जो सोमवार को घटकर 85,000 बोरी रह गई। इसके अलावा राजस्थान और हरियाणा से उत्तर प्रदेश में सरसों तेल की मांग निकलने से सरसों तेल तिलहनों के भाव मजबूत रहे। सूत्रों ने सोयाबीन के बारे में बताया कि महाराष्ट्र के सांगली में सोयाबीन की नई फसल की आवक शुरु हो गयी। इसके अलावा मध्य प्रदेश में भी मंडियों में सोयाबीन नई फसल की छिटपुट आवक शुरु हो गई। इससे सोयाबीन तेल तिलहनों के भाव टूटे हैं। उन्होंने कहा कि पामोलीन का आयात खोलने के बाद आयातकों के लिए कच्चा पामतेल मंगाकर उसका प्रसंस्करण करना महंगा सौदा बैठता है। कई प्रसंस्करण मिलें तो काम बंद कर चुकी हैं क्योंकि उनकी लागत अधिक बैठ रही है और वे अपनी पेराई क्षमता का पूरी तरह इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। सीपीओ और पामेलीन तेल कीमतों में गिरावट आने का यह मुख्य कारण है। सूत्रों ने कहा कि अगले बिजाई मौसम के लिए सरकार को हाफेड और नेफेड जैसी सहकारी संस्थाओं के माध्यम से सरसों बीज की हरियाणा के रेवाड़ी सहित अन्य स्थानों से बाजार भाव पर खरीद कर लेनी चाहिये ताकि त्योहार के मौसम में बाजार पर नियंत्रण रखा जा सके। उन्होंने कहा कि गिरावट के आम रुख के बीच बिनौला तेल में भी नरमी रही। बाकी तेल-तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर रहे। बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल) सरसों तिलहन - 8,225 - 8,275 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये। मूंगफली - 6,820 - 6,965 रुपये। मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 15,500 रुपये। मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,385 - 2,515 रुपये प्रति टिन। सरसों तेल दादरी- 16,700 रुपये प्रति क्विंटल। सरसों पक्की घानी- 2,575 -2,625 रुपये प्रति टिन। सरसों कच्ची घानी- 2,660 - 2,770 रुपये प्रति टिन। तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,100 - 17,600 रुपये। सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,000 रुपये। सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,940 रुपये। सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,620 रुपये। सीपीओ एक्स-कांडला- 11,950 रुपये। बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,500 रुपये। पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,500 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी