लाइव न्यूज़ :

एआई के बीच बड़ी खबर?, भारत में कर्मचारियों की संख्या 700 से अधिक करेगी स्नोफ्लेक, मुंबई और बेंगलुरु में मौका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 10, 2025 17:40 IST

मुंबई में एक नया कार्यालय खोला है और 2025 के अंत से पहले बेंगलुरु में अपने कार्यालय का विस्तार करने जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में एक शोध एवं विकास (आरएंडडी) केंद्र स्थापित करने की भी योजना बना रही है।विपणन में 700 से अधिक कर्मचारियों को तैनात करना है। परिवेश का 50 प्रतिशत भारत में है, जो इस क्षेत्र में उपलब्ध विशाल अवसरों को बताता है।

सैन फ्रांसिस्कोः उद्यमों के लिए कृत्रिम मेधा (एआई) समाधान देने वाली कंपनी स्नोफ्लेक इस साल के अंत तक भारत में अपने कर्मचारियों की संख्या 700 से अधिक करने की योजना बना रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। स्नोफ्लेक के पास इस समय भारत में करीब 600 कर्मचारी हैं और वह देश में एक शोध एवं विकास (आरएंडडी) केंद्र स्थापित करने की भी योजना बना रही है।

स्नोफ्लेक इंडिया के प्रबंध निदेशक विजयंत राय ने बताया, ''हमने हाल में मुंबई में एक नया कार्यालय खोला है और 2025 के अंत से पहले बेंगलुरु में अपने कार्यालय का विस्तार करने जा रहे हैं। इस समय हमारे पास 600 से अधिक कर्मचारी हैं और हमारा लक्ष्य 2025 के अंत तक बिक्री, संचालन, समाधान इंजीनियरिंग और विपणन में 700 से अधिक कर्मचारियों को तैनात करना है।''

उन्होंने कहा कि पुणे में टीम का विस्तार मूल रूप से भारत में मौजूद ग्राहकों के साथ काम करना और डिजिटल परिवर्तन में उनकी सहायता करना है। राय ने कहा कि स्नोफ्लेक के एशिया प्रशांत और जापान भागीदार परिवेश का 50 प्रतिशत भारत में है, जो इस क्षेत्र में उपलब्ध विशाल अवसरों को बताता है।

टॅग्स :नौकरीअमेरिकाबेंगलुरुमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर