लाइव न्यूज़ :

सीतारमण मंगलवार से मुंबई की दो दिवसीय यात्रा पर, बैंक प्रमुखों के साथ होगी समीक्षा बैठक

By भाषा | Updated: August 23, 2021 23:58 IST

Open in App

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार से देश की वित्तीय राजधानी की दो दिवसीय यात्रा पर होंगी। इस दौरान वह प्रमुख हितधारकों से मुलाकात करेंगी। सीतारमण के कार्यालय द्वारा जारी ट्वीट के मुताबिक उनके दिन की शुरुआत बांद्रा कुर्ला परिसर स्थित व्यवसायिक केन्द्र में आयकर अधिकारियों के साथ बैठक से होगी। उसके बाद माल एवं सेवाकर तथा सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों के साथ अप्रत्यक्ष कर मुद्दों पर बैठक करेंगी। वित्त मंत्री की भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित बैठक में उद्योगपतियों के साथ भी बैठक होगी। महामारी के प्रसार के बाद से वित्त मंत्री का मुंबई का यह पहला दौरा होगा। उनकी यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब सरकार का ध्यान अर्थव्यवसथा में सुधार की गति को तेज करने पर है। ट्वीट के मुताबिक दूसरे दिन वित्त मंत्री की सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक प्रमुखों के साथ उनके प्रदर्शन की समीक्षा पर बैठक होगी। इसके बाद भारतीय बैंक संघ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में वह भाग लेंगी। अधिकारियों ने कहा कि वित्त मंत्री कुछ चुनींदा पत्रकारों के साथ भी बातचीत करेंगी। वित्त मंत्री ने सोमवार को एक संवददाता सम्मेलन में छह लाख करोड़ रुपये की राष्ट्रीय मौद्रीकरण पाइपलाइन (एनएमपी) की घोषणा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारईरान-अमेरिका संघर्ष और कच्चे तेल की कीमत से असर?, भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान?, बीएमआई की रिपोर्ट

कारोबारदुनिया के नए निर्यात बाजारों में आगे बढ़ता भारत

कारोबार'बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर' पुरस्कार?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को दिया अवॉर्ड

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी