लाइव न्यूज़ :

एयर इंडिया को झटका, बकाये का भुगतान न करने पर पेट्रोलियम कंपनियों ने छह हवाईअड्डों पर ईंधन आपूर्ति रोकी

By भाषा | Updated: August 22, 2019 20:54 IST

राष्ट्रीय विमानन कंपनी के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सरकारी ओएमसी ने दोपहर करीब चार बजे कोचीन, विशाखापत्तनम, मोहाली, रांची, पुणे और पटना हवाईअड्डों पर ईंधन आपूर्ति रोक दी है।

Open in App
ठळक मुद्देहालांकि उन्होंने बताया कि एयरलाइन के विमानों का संचालन सामान्य है और अभी उस पर कोई असर नहीं पड़ा है।एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इक्विटी सहयोग के बिना एयर इंडिया अपना बड़ा कर्ज अदा नहीं कर सकती।’’

पेट्रोलियम विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने बृहस्पतिवार दोपहर को बकाये का भुगतान न करने को लेकर छह हवाईअड्डों पर एयर इंडिया को ईंधन की आपूर्ति रोक दी।

एयरलाइन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। हालांकि उन्होंने बताया कि एयरलाइन के विमानों का संचालन सामान्य है और अभी उस पर कोई असर नहीं पड़ा है। राष्ट्रीय विमानन कंपनी के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सरकारी ओएमसी ने दोपहर करीब चार बजे कोचीन, विशाखापत्तनम, मोहाली, रांची, पुणे और पटना हवाईअड्डों पर ईंधन आपूर्ति रोक दी है।

एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इक्विटी सहयोग के बिना एयर इंडिया अपना बड़ा कर्ज अदा नहीं कर सकती।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बहरहाल, इस वित्त वर्ष में हमारा वित्तीय प्रदर्शन काफी अच्छा है और हम अच्छे मुनाफे की ओर बढ़ रहे हैं। एयरलाइन अपनी देनदारियों के मुद्दों के बावजूद अच्छा प्रदर्शन कर रही है।’’ 

टॅग्स :एयर इंडियापटनामोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित