लाइव न्यूज़ :

बीजेपी की जीत से शेयर बाजार में चमक बरकरार, सेंसेक्स और निफ्टी उछला

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 24, 2019 09:57 IST

गुरुवार को शेयर बाजार में उछाल के बाद सटोरियों की ओर से लाभ काटने के लिए चली बिकवाली के चलते अंत में 299 अंक के नुकसान से बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 40,000 अंक के स्तर को पार कर गया था। वहीं निफ्टी ने भी पहली बार 12,000 अंक के स्तर को लांघा था। 

Open in App

लोकसभा चुनाव में बीजेपी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के शानदार प्रदर्शन के बीच बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स गुरुवार को रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद मुनाफावसूली के चलते गिरावट के साथ बंद हुआ। लेकिन, शुक्रवार को बढ़त के साथ हरे निशान पर खुला। सेंसेक्स 348 अंकों की तेजी के साथ 39,160 अंकों के साथ, जबकि निफ्टी 114 अंकों की तेजी का साथ 11,771 अंकों पर खुला।  

गुरुवार को शेयर बाजार में उछाल के बाद सटोरियों की ओर से लाभ काटने के लिए चली बिकवाली के चलते अंत में 299 अंक के नुकसान से बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 40,000 अंक के स्तर को पार कर गया था। वहीं निफ्टी ने भी पहली बार 12,000 अंक के स्तर को लांघा था। 

बीते दिन बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 298.82 अंक या 0.76 प्रतिशत के नुकसान से 38,811.39 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 80.85 अंक या 0.69 प्रतिशत के नुकसान से 11,657.05 अंक पर बंद हुआ था। 

दिलचस्प यह है कि 16 मई, 2014 को जब नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार सत्ता में आई थी उस समय सेंसेक्स 261.14 अंक या 0.90 प्रतिशत चढ़कर 24,121.74 अंक पर पहुंचा था। उस दिन निफ्टी 79.85 अंक या 1.12 प्रतिशत के लाभ से 7,203 अंक पर बंद हुआ था।

विशेषज्ञों ने कहा कि बाजार पहले ही चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया दे चुका है। अब सरकार सुधारों, आर्थिक वृद्धि, मानसून तथा अमेरिका-चीन व्यापार विवाद से जुड़े घटनाक्रमों पर ध्यान केंद्रित करेगी। उन्होंने कहा कि राजग के सत्ता में आने के बाद अब निश्चितता समाप्त होगी और भारतीय अर्थव्यवस्था और बाजार आगे बढ़ेंगे।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी धीरज रेली ने कहा कि चुनाव नतीजों के बाद उम्मीद बंधी है कि अर्थव्यवस्था के समक्ष मुद्दों से अब मजबूती से निपटा जा सकेगा। दुनिया के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि जीएसटी को लागू करने वाली सरकार सत्ता में वापस लौटी है। सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक 5.23 प्रतिशत चढ़ गया।(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां