लाइव न्यूज़ :

Share Market: LIC, SBI, ONGC का बाजार में आज रहा जलवा, सिपला, जोमैटो का नहीं चला कोई जादू

By आकाश चौरसिया | Updated: February 14, 2024 16:18 IST

आज बीपीसीएल ने सबसे ज्यादा 6 फीसदी की बढ़त बनाई है और इसके साथ कंपनी का शेयर 623 रुपए प्रति शेयर मूल्य हो गया। सबसे अच्छी बात जीवन बीमा निगम में रही, जहां 5 फीसदी की बढ़त हुई और एक शेयर की कीमत 1,070.50 रुपए पहुंची।

Open in App
ठळक मुद्देबाजार में सेंसेक्स ने आज फिर छलांग लगाते हुए 0.39 फीसदी की लगा दी छलांगबीपीसीएल, एलआईसी, आईओसीएल, एसबीआई, बोश्च, वेंदाता के शेयर में भी उछालशेयर मार्केट में जोमैटो के शेयर 1.58 फीसदी फिसले

Share Market: बाजार में सेंसेक्स ने आज फिर छलांग लगाते हुए 0.39 फीसदी यानी 277 प्वाइंट्स के साथ 71,833 अंकों पर बंद हुआ। आज बीपीसीएल, एलआईसी, आईओसीएल, एसबीआई, बोश्च, वेंदाता, ओएनजीसी और गेल सरीखी कंपनियों के शेयर मार्केट में बढ़त के साथ बंद हुए। दूसरी ओर निफ्टी में 0.45 फीसद यानी 96.80 प्वाइंट्स के साथ 21,840 पर बंद हुआ। आज दोनों का रुख मार्केट में सकारात्मक रहा।

आज बीपीसीएल ने सबसे ज्यादा 6 फीसदी की बढ़त बनाई है और इसके साथ कंपनी का शेयर 623 रुपए प्रति शेयर मूल्य हो गया। सबसे अच्छी बात जीवन बीमा निगम की रही, जहां 5 फीसदी की बढ़त हुई और एक शेयर की कीमत 1,070.50 रुपए पहुंची और इसके साथ पीएसयू की कुल बाजार पूंजी 6.38 लाख करोड़ रुपए हो गई है। 

दूसरी ओर इंफो एज, टेक महिंद्रा, सिपला, जोमैटो, चोलामंडलम इनवेस्ट, सन फार्मा, श्री सीमेंट अच्छा परफॉर्म करने में असफल रही। इंफो एज का बीएसई में भाव 5,116 रुपए हुआ, जबकि एनएसई में एक शेयर की कीमत 5112 रुपए हो गई। इंफो एज की कुल मार्केट वैल्यू 69,059 करोड़ रुपए है। इसके साथ टेक महिंद्रा में 2.68 फीसदी की गिरावट और एक शेयर की कीमत 1,292 रुपए हुई, लेकिन हैरान की बात यह है कि अभी की कुल पूंजी 1.29 लाख करोड़ रुपए है।

लार्जकैप और स्मॉलकैप शेयरों की अगुवाई में बढ़त के साथ सूचकांक सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। जहां, आईटी और फार्मा शेयरों में गिरावट आई, वहीं पीएसयू बैंकों और ऑटो शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया।

टॅग्स :शेयर बाजारएलआईसीओएनजीसीLICongc
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम