लाइव न्यूज़ :

Share Market Highlights: बाजार में बहार और रुपया मालामाल, निवेशकों की संपत्ति 7.81 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, अडाणी कंपनियों की बल्ले-बल्ले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 14, 2024 19:09 IST

Share Market Highlights: बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 7,81,631.24 करोड़ रुपये बढ़कर 3,79,98,233.91 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Open in App
ठळक मुद्देसेंसेक्स 906.07 अंक यानी 1.23 प्रतिशत गिरकर 72,761.89 अंक पर बंद हुआ था।निफ्टी 338 अंक यानी 1.51 प्रतिशत गिरकर 21,997.70 अंक पर आ गया था। अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस 11.10 प्रतिशत, अडाणी ग्रीन एनर्जी 9.66 प्रतिशत है।

Share Market Highlights: शेयर बाजार में बुधवार को आई भारी गिरावट के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को शानदार तेजी आने से निवेशकों की संपत्ति 7.81 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 335.39 अंक यानी 0.46 प्रतिशत चढ़कर 73,097.28 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 602.41 अंक उछलकर 73,364.30 अंक तक पहुंच गया था। तेजी के इस रुख के बीच बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 7,81,631.24 करोड़ रुपये बढ़कर 3,79,98,233.91 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

बुधवार को सेंसेक्स 906.07 अंक यानी 1.23 प्रतिशत गिरकर 72,761.89 अंक पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 338 अंक यानी 1.51 प्रतिशत गिरकर 21,997.70 अंक पर आ गया था। इसकी वजह से बुधवार को बाजार पूंजीकरण में 13,47,822.84 करोड़ रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी।

अडाणी समूह की कंपनियों के शेयर बृहस्पतिवार को एक दिन पहले की बड़ी गिरावट से उबरने में सफल रहे। घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच समूह की सभी 10 सूचीबद्ध कंपनियों में बढ़त दर्ज की गई। बीएसई पर अडाणी टोटल गैस का शेयर 11.34 प्रतिशत, अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस 11.10 प्रतिशत, अडाणी ग्रीन एनर्जी 9.66 प्रतिशत है।

अडाणी एंटरप्राइजेज 6.29 प्रतिशत और अडाणी पोर्ट्स 4.93 प्रतिशत चढ़ गया। इसी तरह एनडीटीवी का शेयर 4.82 प्रतिशत, अडाणी विल्मर का शेयर 4.40 प्रतिशत, एसीसी का शेयर 4.11 प्रतिशत, अंबुजा सीमेंट्स का शेयर 4.04 प्रतिशत और अडाणी पावर का शेयर 1.81 प्रतिशत की बढ़त पर रहा।

इस वजह से कारोबार के अंत में समूह की सभी सूचीबद्ध कंपनियों का संयुक्त बाजार मूल्यांकन 15.66 लाख करोड़ रुपये हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में बुधवार को गिरावट आने से इन कंपनियों के संयुक्त बाजार मूल्यांकन में 1.12 लाख करोड़ रुपये की कमी आई थी।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNiftyभारतीय रुपयाडॉलरDollar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम