लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 17,200 के करीब

By भाषा | Updated: September 1, 2021 10:09 IST

Open in App

मजबूत जीडीपी आंकड़ों और विदेशी कोषों की तेज आवक के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 200 अंक से अधिक चढ़कर नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी भी 17,194.35 के अपने सर्वकालिक उच्च पर पहुंच गया। इस दौरान सेंसेक्स 57,783.34 के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छूने के बाद खबर लिखे जाने तक 205.86 अंक या 0.36 प्रतिशत चढ़कर 57,758.25 पर था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 56.55 अंक या 0.33 प्रतिशत बढ़कर 17,188.75 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक चार प्रतिशत की बढ़त एक्सिस बैंक में हुई। इसके अलावा एशियन पेंट्स, एलएंडटी, बजाज ऑटो, इंडसइंड बैंक, नेस्ले इंडिया और अल्ट्राटेक सीमेंट भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर टाटा स्टील, एचडीएफसी, मारुति और बजाज फिनसर्व में गिरावट हुई। पिछले सत्र में बीएसई सेंसेक्स 662.63 अंक या 1.16 प्रतिशत बढ़कर 57,552.39 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 201.15 अंक या 1.19 प्रतिशत बढ़कर 17,132.20 पर पहुंच गया था। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को सकल आधार पर 3,881.16 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.63 प्रतिशत बढ़कर 72.08 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारStock Market Holidays March 2026: होली के दिन NSE और BSE बंद या खुलें? पढ़ें शेयर बाजार की छुट्टियों की सूची

कारोबारभारत-अमेरिका ट्रेड डील की उम्मीद में सेंसेक्स 600 अंक ऊपर खुला, निफ्टी में 150 अंकों की बढ़त

कारोबारएक्सिस बैंक का विवादित विज्ञापन पर हिन्दू त्यौहारों का अपमान करने का आरोप, लोगों का फूटा गुस्सा | WATCH

कारोबारLMOTY 2025: वर्कआवर को लेकर बोले बजाज फिनसर्व के चेयरमैन संजीव बजाज, कही ये बात

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है