लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स, निफ्टी अब तक के नये उच्चस्तर पर, बजाज फिनसर्व का शेयर आठ प्रतिशत चढ़ा

By भाषा | Updated: August 24, 2021 17:20 IST

Open in App

वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच बैंकिंग, वित्तीय और धातु कंपनियों के शेयरों में जबर्दस्त लिवाली से मंगलवार को सेंसेक्स 403 अंक की छलांग के साथ अब तक के अपने नए उच्चस्तर पर पहुंच गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 403.19 अंक या 0.73 प्रतिशत के लाभ से अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 55,958.98 अंक पर बंद हुआ। लगातार दूसरे दिन सेंसेक्स लाभ के साथ बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 128.15 अंक या 0.78 प्रतिशत के लाभ के साथ 16,624.60 अंक के अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फिनसर्व का शेयर 7.91 प्रतिशत चढ़ गया। कंपनी को सेबी से म्यूचुअल फंड प्रायोजन की सैद्धान्तिक मंजूरी मिल गई है। टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 3.41 प्रतिशत तक चढ़ गए। वहीं दूसरी ओर नेस्ले इंडिया, एचडीएफसी, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स और कोटक बैंक के शेयर 1.34 प्रतिशत तक टूट गए। रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि वित्तीय और धातु कंपनियों के शेयरों में तेजी से घरेलू बाजारों में आज सुधार दर्ज हुआ। इसके अलावा वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख से भी बाजार मजबूत हुआ। उन्होंने कहा कि हाल के सप्ताहों में लगातार बिकवाली दबाव झेलने के बाद मिडकैप और स्मॉलकैप में आज जबर्दस्त सुधार हुआ। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि बड़े बाजारों में मजबूत सुधार तथा अनुकूल वैश्विक रुख से दलाल स्ट्रीट में धारणा बेहतर हुई। धातु, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों की अगुवाई में बाजार चढ़ गया। नायर ने कहा कि अमेरिका खाद्य एवं दवा प्रशासन ने फाइजर और बायोएनटेक के कोविड-19 टीके को पूर्ण मंजूरी दे दी है। इससे टीकाकरण तेज होने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का कहना है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को महत्वाकांक्षी छह लाख करोड़ रुपये की राष्ट्रीय मौद्रिकरण पाइपलाइन (एनएमपी) का अनावरण किया। इससे भी बाजार धारणा को बल मिला। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप 1.69 प्रतिशत तक चढ़ गए। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की तथा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी मजबूत बढ़त के साथ बंद हुए। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजारों में मिलाजुला रुख था। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 1.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 69.15 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया तीन पैसे की बढ़त के साथ 74.19 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इस बीच, शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध रूप से 1,363.36 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी