लाइव न्यूज़ :

मुनाफावसूली से सेंसेक्स 214 अंक टूटा, निफ्टी 17,000 के स्तर पर बरकरार

By भाषा | Updated: September 1, 2021 16:44 IST

Open in App

बीएसई सेंसेक्स में बुधवार को 214 अंक की गिरवट आयी। वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बावजूद इन्फोसिस, एचडीएफसी और टीसीएस में नुकसान से बाजार नीचे आया। शेयर भाव उच्च स्तर पर पहुंचने के बीच निवेशकों ने मुनाफावसूली को तरजीह दी। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार के दौरान एक समय रिकार्ड नये उच्चस्तर 57,918.71 अंक तक चला गया था। लेकिन अंत में बढ़त बरकरार नहीं रही और सेंसेक्स 214.18 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,338.21 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 55.95 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,076.25 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह रिकार्ड 17,225.75 अंक तक ऊपर चला गया था। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक करीब 3 प्रतिशत के नुकसान में महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर रहा। इसके अलावा, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, टीसीएस, एचडीएफसी और इन्फोसिस में प्रमुख रूप से गिरावट रही। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया, एक्सिस बैंक और टाइटन शामिल हैं। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘जीडीपी आंकड़ा बेहतर रहने के बाद बाजार में अच्छी शुरूआत होने के बावजूद शेयर बाजार मुनाफावसूली के कारण शुरूआती बढ़त को बरकरार नहीं रख पाये।’’ मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद जारी आधिकारिक आंकड़े के अनुसार कोरोना वायरस की खतरनाक दूसरी लहर के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था में चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 20.1 प्रतिशत की रिकार्ड वृद्धि दर्ज की गई। इसका कारण पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही का तुलनात्मक आधार नीचे होना और विनिर्माण तथा सेवा क्षेत्रों का बेहतर प्रदर्शन रहा है। वाहन क्षेत्र का प्रदर्शन स्थिर रहा। आपूर्ति संबंधी बाधाओं के कारण अगस्त महीने में बिक्री में गिरावट रही। एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग, तोक्यो और सियोल लाभ में रहें। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी दोपहर के कारोबार के दौरान तेजी का रुख था। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71.85 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTCS के बाद अब Infosys में 'जिहादी उत्पीड़न'? पूर्व कर्मचारी की शिकायत पर नितेश राणे का बड़ा बयान, मंचा हड़कंप

कारोबारदुनिया में टीसीएस और इन्फोसिस का जलवा, 21.2 और 16.4 अरब डॉलर के साथ नंबर-2 और 3 पर कायम, देखिए टॉप-10 लिस्ट

भारतKarnataka Caste Survey: इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति और उनकी पत्नी ने जाति सर्वेक्षण में हिस्सा लेने से किया इनकार, जानें क्यों

कारोबारMarket capitalization: 2.24 लाख करोड़ रुपये घटा, 10 में से 8 कंपनी का बुरा हाल,  रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक को सबसे ज्यादा झटका

कारोबारआरईबीआर 2025 रिपोर्टः टाटा समूह, गूगल इंडिया और इन्फोसिस टॉप-3 ब्रांड, नौकरी, कार्य-जीवन संतुलन, समानता और आकर्षक वेतन प्रमुख भूमिका, देखिए-10 सूची

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी