लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 385 अंक उछला, निफ्टी फिर से 17,000 के स्तर पर पहुंचा

By भाषा | Updated: December 23, 2021 16:38 IST

Open in App

मुंबई, 23 दिसंबर घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 385 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच सूचकांक में मजबूत दखल रखने वाली इन्फोसिस, आईटीसी और एचडीएफसी में तेजी के साथ बाजार में मजबूती आयी।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 384.72 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,315.28 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, एनएसई निफ्टी 117.15 अंक यानी 0.69 प्रतिशत उछलकर 17,072.60 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में करीब चार प्रतिशत की तेजी के साथ पावरग्रिड सर्वाधिक लाभ में रही। इसके अलावा आईटीसी, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, एनटीपीसी और टेक महिंद्रा भी लाभ में रहे।

दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में भारती एयरटेल, सन फार्मा, मारुति और अल्ट्राट्रेक सीमेंट शामिल हैं।

आनंद राठी कंपनी के इक्विटी शोध प्रमुख (बुनियादी) नरेंद्र सोलंकी ने कहा, ‘‘एशिया के अन्य बाजारों में सकारात्मक रुख के साथ घरेलू बाजारों में शुरुआत अच्छी रही। डेल्टा के मुकाबले ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित लोगों के गंभीर रुप से बीमार पड़ने और अस्पताल में भर्ती होने को लेकर जोखिम कम होने के अध्ययन का निवेशकों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा।’’

उन्होंने कहा कि दोपहर कारोबार में भी बाजार में मजबूती बनी रही। इक्रा की रिपोर्ट से भी बाजार को समर्थन मिला। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीनी, उर्वरक और डेयरी क्षेत्रों की लाभदायक स्थिति 2021-22 में स्थिर रहेगी।

एशिया के अन्य बाजारों में चीन में शंघाई कंपोजिट सूचकांक, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी दोपहर कारोबार में सकारात्मक रुख था।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.08 प्रतिशत फिसलकर 75.22 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेएल राहुल-वैभव सूर्यवंशी खाते में 357-357 रन?, आखिर किसके पास ऑरेंज कैप, कौन मारेगा बाजी?

भारतMaharashtra: नागपुर डीएम ऑफिस में राजस्व सहायक ₹5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

क्रिकेटRR vs SRH: वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 का सबसे तेज़ शतक लगाया, रिकॉर्ड शतक के साथ टीम इंडिया में जगह बनाने का अपना दावा किया मज़बूत

क्रिकेट36 गेंद में शतक, क्रिस गेल क्लब में वैभव सूर्यवंशी?, टी20 में 1000 रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी, 12 छक्के, 5 चौके, 37 गेंद और 103 रन

भारत‘लोकमत सुर ज्योत्सना’ राष्ट्रीय संगीत अवार्ड समारोह से दिल्ली मंत्रमुग्ध, पद्मश्री कैलाश खेर के गीतों से सजी शाम में दिग्गज गायकों का सम्मान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी पर आफत?, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में 20,000 से अधिक छंटनी, दुनिया भर में कई कंपनी लेऑफ के लिए तैयार?

कारोबारसौभाग्यशाली मानता हूं मुझे मध्य प्रदेश की सेवा का अवसर मिला, एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा-आपका सुख ही मेरा सुख है और आपका दुख ही मेरा दुख?

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन