लाइव न्यूज़ :

सेबी बाजार को पारदर्शी बनाए रखने के लिए कर रहा है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग

By रुस्तम राणा | Updated: February 24, 2024 16:30 IST

सेबी के पूर्णकालिक सदस्य कमलेश चंद्र वार्ष्णेय ने कहा, "हम जांच के लिए एआई का उपयोग कर रहे हैं... और कई चीजों के लिए भी उपयोग कर रहे हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देसेबी जांच के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग कर रहा हैइसका उद्देश्य बाजार में पारदर्शिता बढ़ाने और गलत कामों पर अंकुश लगाने के लिए हैजब तक बाजार पारदर्शी है और कोई हेरफेर नहीं हो रहा है, नियामक के लिए यह ठीक है

मुंबई: सिक्योरिटीज़ एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) जांच के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग कर रहा है। मार्केट को रेगुलेट करने वाली संस्था के पूर्णकालिक सदस्य कमलेश चंद्र वार्ष्णेय ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि संस्थाओं को तकनीकी विकास पर नजर रखनी चाहिए। शेयर बाजार में हेराफेरी की घटनाओं की पृष्ठभूमि में उन्होंने कहा कि संदेश यह है कि कानून का पालन करना अधिक फायदेमंद होगा और उल्लंघन से समस्याएं पैदा होंगी।

पीटीआई के इस सवाल के जवाब में कि क्या सेबी एआई का उपयोग कर रहा है, वार्ष्णेय ने कहा, "हम जांच के लिए एआई का उपयोग कर रहे हैं... और कई चीजों के लिए भी उपयोग कर रहे हैं।" वह राष्ट्रीय राजधानी में एसोसिएशन ऑफ नेशनल एक्सचेंजेज मेंबर्स ऑफ इंडिया (एएनएमआई) के 13वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के मौके पर बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि जब तक बाजार पारदर्शी है और कोई हेरफेर नहीं हो रहा है, नियामक के लिए यह ठीक है। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ पारदर्शिता बढ़ाने और गलत कामों पर अंकुश लगाने के उपाय भी कर रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) वह तकनीक है जो कंप्यूटर और डिजिटल उपकरणों को सीखने, पढ़ने, लिखने, बात करने, देखने, बनाने, खेलने, विश्लेषण करने, सिफारिशें करने और अन्य चीजें करने में सक्षम बनाती है।

टॅग्स :भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी)शेयर बाजारआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित