लाइव न्यूज़ :

सेबीरॉयल ट्विंकल, साइट्रस चेक इन्स की संपत्तियां नीलाम करेगा सेबी

By भाषा | Updated: August 30, 2021 22:21 IST

Open in App

पूंजी बाजार नियामक सेबी 25 सितंबर को रॉयल ट्विंकल स्टार क्लब और साइट्रस चेक इन्स की 97 संपत्तियों की नीलामी करेगा। यह नीलामी 350 करोड़ रुपये से अधिक के आरक्षित मूल्य पर की जाएगी। सेबी ने यह कदम फर्जी 'टाइमशेयर' हॉलिडे प्लान की आड़ में कंपनियों द्वारा जुटाए गए हजारों करोड़ रुपये के कोष की वसूली की कोशिश के तहत उठाया है। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सोमवार को एक नोटिस में कहा कि वह 25 सितंबर को 350 करोड़ रुपये से अधिक के आरक्षित मूल्य पर इन कंपनियों की 97 संपत्तियों की नीलामी करेगा। नोटिस के मुताबिक नीलामी ऑनलाइन की जाएगी। नीलाम की जाने वाली संपत्तियों में भूखंड, कार्यालय परिसर, एक कार पार्किंग क्षेत्र और महाराष्ट्र में एक दुकान शामिल है। इसके अलावा, नियामक कुल 8.28 लाख रुपये के आरक्षित मूल्य पर रॉयल ट्विंकल, ट्विंकल हॉस्पिटैलिटी और साइट्रस रिसॉर्ट्स के चार वाहनों की नीलामी करेगा। इन वाहनों में टाटा इंडिका, स्कोडा सुपर्ब एलिगेंस और महिंद्रा लोगन शामिल हैं। इनके अलावा नियामक 17 सितंबर को 68.54 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य पर इन कंपनियों की कुछ संपत्तियों की भी नीलामी करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारयुद्ध ही युद्धः धैर्य बनाए रखे निवेशक?, सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने कहा-समय के साथ बाजार स्थिर होंगे?

कारोबारSEBI ने नुवामा के म्यूचुअल फंड में एंट्री को दी मंजूरी, स्पॉन्सर की भूमिका के रूप में मिला अप्रूवल

कारोबारHindenburg Row: गौतम अडानी ने सेबी की क्लीन चिट के बाद कहा- झूठी खबरें फैलाने वालों को देश से माफ़ी मांगनी चाहिए

कारोबारHindenburg case: सेबी ने हिंडनबर्ग मामले में अडानी समूह को दी क्लीन चिट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम