लाइव न्यूज़ :

सेबी ने ‘को-लोकेशन’ मामले में पार्वती कैपिटल मार्केट पर 6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

By भाषा | Updated: August 30, 2021 22:26 IST

Open in App

पूंजी बाजार नियामक सेबी ने सोमवार को सदस्यों को जल्दी ‘लॉगइन’ करने और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़े तेजी से प्राप्त करने की सुविधा (को-लोकेशन) से जुड़े मामले में पार्वती कैपिटल मार्केट प्राइवेट लि. पर 6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली ‘को-लोकेशन’ सुविधा के कथित दुरूपयोग को लेकर कई शिकायतें मिली थी। एनएसई द्वारा कुछ कारोबारी सदस्यों को तरजीही आधार पर कारोबार और आर्डर से जुड़े आंकड़ों तक तेजी से पहुंच की सुविधा उपलब्ध कराये जाने की शिकायत के बाद नियामक ने मामले की जांच शुरू की थी। पार्वती कैपिटल मार्केट उन कारोबारी सदस्यों में शामिल था, जिसे प्राथमिक और द्वितीयक सर्वर कनेक्शन के लिये व्यापक जांच को लेकर चिन्हित किया गया था। एनएसई के ‘को-लोकेशन’ दिशानिर्देश के अनुसार एक्सचेंज कारोबारी सदस्यों को द्वितीयक सर्वर उपलब्ध कराता था ताकि प्राथमिक सर्वर से संपर्क टूटने या गड़बड़ी होने पर, वे उस सर्वर से जुड़ सकें। नियम के मुताबिक कारोबारी सदस्य नियमित रूप से द्वितीयक सर्वर से नहीं जुड़ सकते। हालांकि, इकाई बिना किसी वैध कारण के विभिन्न खंडों में द्वितीयक सर्वर से जुड़ती रही। सेबी ने अपने आदेश में कहा, ‘‘कारोबारी सदस्य (पार्वती कैपिटल मार्केट पाइवेट लि.) एनएसई को-लोकेशन दिशानिर्देश का उल्लंघन कर द्वितीयक सर्वर से बार-बार जुड़ती रही...।’’ इसके साथ कारोबारी सदस्य ने सभी ब्रोकरों को समान और निष्पक्ष सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर बनायी गयी कारोबार प्रणाली को अनदेखा किया। इसके आधार पर सेबी ने पार्वती कैपिटल मार्केट पर कुल 6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। एक अलग, आदेश में सेबी ने माइक्रोन्स लि. के शेयर कारोबार में धोखाधड़ी में शामिल होने को लेकर नौ इकाइयों पर संयुक्त रूप से 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। नौ इकाइयों में विकिंग इंडस्ट्रीज प्राइवेट लि. और आठ व्यक्ति शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारयुद्ध ही युद्धः धैर्य बनाए रखे निवेशक?, सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने कहा-समय के साथ बाजार स्थिर होंगे?

कारोबारSEBI ने नुवामा के म्यूचुअल फंड में एंट्री को दी मंजूरी, स्पॉन्सर की भूमिका के रूप में मिला अप्रूवल

कारोबारHindenburg Row: गौतम अडानी ने सेबी की क्लीन चिट के बाद कहा- झूठी खबरें फैलाने वालों को देश से माफ़ी मांगनी चाहिए

कारोबारHindenburg case: सेबी ने हिंडनबर्ग मामले में अडानी समूह को दी क्लीन चिट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती