लाइव न्यूज़ :

सेबी ने फोर्टिस हेल्थकेयर के कानूनी लेखा परीक्षक के खिलाफ मामले का निपटान किया

By भाषा | Updated: August 27, 2021 20:12 IST

Open in App

बाजार नियामक सेबी ने कोष की हेराफेरी में कथित भूमिका से जुड़े मामले में फोर्टिस हेल्थकेयर के कानूनी लेखा परीक्षक के खिलाफ कार्यवाही का निपटान कर दिया है।फोर्टिस हेल्थकेयर लि. (एफएचएल) के कानूनी ऑडिटर डेलॉयट हासकिन्स एंड सेल्स एलएलपी के भागीदार आर अंडन पर यह आरोप लगा था कि उन्होंने एफएचएल की एकीकृत वित्तीय ब्योरा से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचना को गलत तरीके से पेश करने और खुलासा नहीं करने में परोक्ष रूप से मदद की थी। इस मामले में फरवरी 2018 में रिपोर्ट छपने के बाद जांच शुरू की गयी। रिपोर्ट में कहा गया था कि एफएचएल के प्रवर्तकों ने 500 करोड़ रुपये कंपनी से लिये हैं। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने तीन कर्जदार कंपनियों को अंतर-कॉरपोरेट जमा (आईसीडी) देने की मंजूरी के मामले की जांच शुरू की थी प्रवर्तक या प्रवर्तकों से जुड़ी इकाइयों के लाभ के लिए एफएचएल / उसकी सहायक कंपनियों से कोष की कथित हेराफेरी की जांच के लिए एक फोरेंसिक ऑडिटर नियुक्त किया गया था। प्रथम दृष्टि में पाया गया कि डेलॉयट हासकिन्स एंड सेल्स एलएलपी उस अवधि के दौरान कंपनी के कानूनी लेखा परीक्षक थे जब 2016-17 और 2017-18 की पहली तिमाही के वित्तीय विवरणों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया था। चूंकि उसने वित्तीय विवरणों पर हस्ताक्षर किये थे, वह लेखा मानकों के अनुसार यह आचार संहिता और ऑडिट करने में विफल रही। हालंकि, सेबी ने पाया कि जिस समय कानूनी लेखा परीक्षक ने लेखा परीक्षण का काम शुरू किया था, आईसीडी के मुद्दे के संबंध में एक ऑडिटर के चिंतित होने का कोई कारण नहीं था। क्योंकि इसे एफएचएल और उसकी पूर्ण अनुषंगी की नियमित कारोबारी गतिविधियों के रूप में पहले से ही लंबे समय से प्रदान किया जा रहा था। साथ ही नियमित पुनर्भुगतान में चूक का कोई मामला नहीं था। जांच में यह साबित नहीं हुआ कि लेखा परीक्षक को गड़बड़ी की जानकारी थी। अत: सेबी ने ऑडिटर के खिलाफ मामले का निपटान कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारयुद्ध ही युद्धः धैर्य बनाए रखे निवेशक?, सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने कहा-समय के साथ बाजार स्थिर होंगे?

कारोबारSEBI ने नुवामा के म्यूचुअल फंड में एंट्री को दी मंजूरी, स्पॉन्सर की भूमिका के रूप में मिला अप्रूवल

कारोबारHindenburg Row: गौतम अडानी ने सेबी की क्लीन चिट के बाद कहा- झूठी खबरें फैलाने वालों को देश से माफ़ी मांगनी चाहिए

कारोबारHindenburg case: सेबी ने हिंडनबर्ग मामले में अडानी समूह को दी क्लीन चिट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है