लाइव न्यूज़ :

सेबी ने सर्वर को-लोकेशन मामले में एनएसई, रामकृष्ण, नारायण पर लगाया जुर्माना

By भाषा | Updated: February 10, 2021 23:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दस फरवरी कुछ शेयर ब्रोकरों को खास जगह स्थापित सर्वर से सूचना देने में वरीयता दिए जाने के मामले में बाजार विनियामक सेबी ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज(एनएसई) पर बुधवार को एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया।

सेबी ने एक्सचेंज को उसके कारोबारी सदस्यों को मंच की टिक-बाई-टिक (टीबीटी) डाटा अपूर्ति प्रणाली में बराबरी के सिद्धांत का अनुपालन न करने के जुर्म में दंड लगाया है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एनएसई की पूर्व मुख्य कार्यकारी एवं प्रबंध निदेशक चित्रा रामकृष्ण और रवि नारायण पर भी 25-25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

यह मामलाना कुछ ट्रेडिंग सदस्यों को एक खास जगह पर स्थापित डाटा फीड (पूर्ति) प्रणाली से बाजार की अत्यधिक बारंबारिता वाले कंप्यूटरीकृत आंकड़े पहुंचाने में क्षणिक प्राथमिकता दिए जाने के आरोप से जुड़ा है। वर्ष 2015 में मिली एक शिकायत के बाद सेबी इस मामले की जांच कर रहा है।

एनएसई ब्रोकरों को अपने परिसर में एक ही जगह अपने सर्वर लागाने की सुविधा देता है। इसका उद्देश्य खरीद फरोख्त के लिए कंप्यूटरीकृत आर्डर भेजने की सुविधा (एसओआर) और बाजार से सीधे संपर्क (डीएमए) से संयोजन में प्रणालीगत विलंब कम से कम हो।

सेबी ने 96 पृष्ठ के निर्णय में लिखा कि तकनीकी प्रगति के विभिन्न चरणों में सुविधाएं कराने में असमानता दिखी है और यह एक्सचेंज अपनी टीबीटी डाटा पूर्ति प्रणाली के ग्राहकों के बीच अवसरों की समानता सुनिश्चित करने में विफल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार